फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Allu Arjun and Rashmika Mandanna film Pushpa the rise enters the 50 crore club at the Hindi box office

Pushpa Box Office Collection: हिंदी बेल्ट में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ ने मचाया धमाल, नए साल पर कमा डाले इतने करोड़

Sat, 01 Jan 2022 06:00 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 01 Jan 2022 06:00 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं और फिल्म ने हिंदी बेल्ट में शुक्रवार को करोड़ों की कमाई की है।

विज्ञापन
Allu Arjun and Rashmika Mandanna film Pushpa the rise enters the 50 crore club at the Hindi box office
पुष्पा द राइज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कोरोना वायरस एक बार फिर देशभर में तेजी से फैल रहा है। इसी वजह से तमाम राज्य सरकार अपने प्रदेश में सख्ती बरतते नजर आ रही है, जिसका असर फिल्मी दुनिया पर भी देखा जा रहा है। कई अपकमिंग फिल्मों की रिलीज को रोका जा चुका है लेकिन इन परेशानियों के बीच भी साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से ही अल्लू अर्जुन और रश्मिका की फिल्म अपने कलेक्शन को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है और कई पाबंदियों के बाद भी इस फिल्म ने शुक्रवार को शानदार कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म हिंदी बेल्ट में 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई।

विज्ञापन

Allu Arjun and Rashmika Mandanna film Pushpa the rise enters the 50 crore club at the Hindi box office
पुष्पा दा राइज - फोटो : insta/pushpa_film_

50 करोड़ क्लब में हुई शामिल
दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी में सिनेमाघरों को बंद कर दिया है लेकिन इसके बाद भी बाकि हिंदी भाषी राज्यों में इस फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघरों तक पहुंचे, जिस वजह से इस फिल्म ने शुक्रवार को भी हमेशा की तरह ही शानदार कलेक्शन किया। फिल्म ने शुक्रवार को 3.5 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया, जो इस स्थिति में काफी ज्यादा मुश्किल है। ऐसे में अब हिंदी वर्जन में 15वें दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 51.5 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Allu Arjun and Rashmika Mandanna film Pushpa the rise enters the 50 crore club at the Hindi box office
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

वीकेंड का मिलेगा फायदा
‘पुष्पा’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ भी रिलीज हुई थी लेकिन इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खास पसंद नहीं किया गया, जिस वजह से रणवीर की फिल्म को सिनेमाघरों में ऑडियंस ही नहीं मिल रही है। दूसरी तरफ ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन का स्वैग और दमदार अवतार देखकर फैंस खुश हैं। ऐसे में इस फिल्म का कलेक्शन अभी और ज्यादा बढ़ सकता है। इस फिल्म को वीकेंड के साथ-साथ न्यू ईयर का भी फायदा मिल सकता है, जिसका सीधा असर इसकी बढ़ती कमाई पर होगा।

विज्ञापन

Allu Arjun and Rashmika Mandanna film Pushpa the rise enters the 50 crore club at the Hindi box office
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये हिट फिल्म ‘पुष्पा’ दो पार्ट में दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म में लाल चंदन डकैती की जबरदस्त कहानी दिखाई गई है, जो आंध्र प्रदेश के पहाड़ियों की है। इस कहानी में अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा’ के किरदार में हैं, जो स्थानिय निवासी है और तस्करों का सामना करते हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन का जबरदस्त एक्शन है साथ ही उनका रश्मिका मंदाना के साथ लव एंगल की दिखाया गया है, जिससे फिल्म और ज्यादा मजेदार हो जाती है। इस फिल्म में रश्मिका ‘श्रीवल्ली’ नाम की लड़की की भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed