फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alla Rakha Birth anniversary know about Musician career and personal life here in detail

Alla Rakha- 12 साल की उम्र में छोड़ा घर तबले को आम आदमी की नजरों में बनाया खास, कुछ यूं रहा अल्ला रक्खा का सफर

Sat, 29 Apr 2023 09:30 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 29 Apr 2023 09:30 AM IST
सार

दिग्गज तबला वादक अल्ला रक्खा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

विज्ञापन
Alla Rakha Birth anniversary know about Musician career and personal life here in detail
अल्ला रक्खा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज तबला वादक अल्ला रक्खा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। अल्ला रक्खा का जन्म 29 अप्रैल सन् 1919 में हुआ था। साल 1967 में कैलिफोर्निया के मोंटेरे में काउंटी फेयर ग्राउंड में हजारों लोगों की भीड़ जमा हुई थी। स्टेज पर दिग्गज सितार वादक पंडित रविशंकर भीमपलासी राग बजा रहे थे। यह वार्षिक मोंटेरे पाप फेस्टिवल का आखरी दिन था। अंग्रजी रॉक लीजेंड द हू, गिटार वादक जिमी हेंड्रिक्स और अमेरिकी राक बैंड द ग्रेटफुल डेड को उनके बाद परफॉर्म करना था। इस बीच पंडित रविशंकर ने सितार बचाते हुए उस्ताद अल्ला रक्खा की तरफ देखा और  अपना राग बंद कर दिया ताकि उनके तबले से उठ रही ताल को पूरे मैदान में गूंजने लगे। उनकी तबले की ताल पर सब झूम उठे।

विज्ञापन

Alla Rakha Birth anniversary know about Musician career and personal life here in detail
अल्ला रक्खा

12 साल उम्र में हुआ तबले से प्यार
अल्ला रक्खा के पिता सैनिक थे और मां गृहणी थीं। उनका जन्म जम्मू के एक मध्यवर्गी परिवार में हुआ था। अल्ला रक्खा जब 12 साल के थे तब उनका ध्यान तबला की तरफ आकर्षित हुआ। उस्ताद के पिता को नाटक देखने का शौक था, जिसकी वजह से वो भी उनके साथ जाया करते थे। अल्ला रक्खा ,जब कलाकारों की आवाज के साथ बज रहे तबले की ताल को सुनते तब उन्हें एक अलग सा आकर्षण महसूस होता था, लेकिन उनके परिवार को करियर के रुप में संगीत पसंद नहीं था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Alla Rakha Birth anniversary know about Musician career and personal life here in detail
अल्ला रक्खा

ऑल इंडिया रेडियो में की नौकरी
अल्ला रक्खा जम्मू से भागकर अपने चाचा के साथ पंजाब में रहने लगे। इसके बाद वो दिग्गज कलाकार मियां कादर बख्श से संगीत सिखने के लिए लाहौर जाना चाहते थे। एक दिन उन्होंने अखबार में उनकी फोटो देखी और फैसला  कर लिया कि उन्हें उनसे संगीत सिखना है। इसके बाद उन्होंने 10 साल तक पटियाला घराना के उस्ताद आशिक अली खान से गायकी सीखी। अपनी मेहनत और लगन की वजह से अल्ला रक्खा को साल 1940 में एक संगीतकार के रुप में ऑल इंडिया रेडियो में नौकरी मिल गई।

विज्ञापन

Alla Rakha Birth anniversary know about Musician career and personal life here in detail
अल्ला रक्खा

30 फिल्मों में किया काम
यहां एक तबला वादक के रुप में उनकी मुलाकात पंडित रविशंकर से हुई। उन्होंने तीन साल तक रेडियो में काम किया और इसके बाद अपनी किस्मत आजमाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। अल्ला रक्खा ने एआर कुरैशी के साथ मिलकर तकरीबन 30 फिल्मों में काम किया।

 

Alla Rakha Birth anniversary know about Musician career and personal life here in detail
अल्ला रक्खा
पाकिस्तान की जीनत बेगम से किया निकाह
इतना ही नहीं उन्होंने साल 1960 में आई फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में सलीम के किरदार के लिए ऑडिशन भी दिया था। उस्ताद ने पाकिस्तान की जीनत बेगम से निकाह किया था। उन्होंने सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान के पिता हाफिज अली खान, बड़े गुलाम अली खान और रविशंकर जैसे कलाकारों के साथ काम किया।

यह भी पढ़ें-  Pooja Bhatt: प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतरीं पूजा भट्ट, पीटी उषा के बयान को बताया घटिया
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed