फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   all is well with salman khan

गलत निकली सलमान खान के बारे में उड़ी यह अफवाह

Thu, 09 Jul 2015 12:57 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
all is well with salman khan

सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान'को लेकर काफी उत्सुक हैं। वह अपनी फिल्म का प्रमोशन जोरों शोरों से कर रहे हैं। इस बीच उनको लेकर एक बात उनके प्रशंसकों की जान आफत में डाले हुए थी।

विज्ञापन


ये एक ऐसी खबर थी जिसने उनके फैंस को परेशान कर रखा था। लेकिन अब डरने की कोई बात नहीं हैं क्योंकि सलमान की बहन अर्पिता ने इन खबरों का एक सिरे से खंडन कर दिया है।
विज्ञापन


सलमान (49) की चर्चित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' 17 जुलाई को रिलीज हो रही है। कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में करीना कपूर तथा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं

अफवाह साबित हुई गलत

all is well with salman khan

सुपरस्टार सलमान खान की पीठ दर्द की वजह से 'बेड रेस्ट' पर होने की अफवाहों से उनके प्रशंसक और शुभचिंतकों की सांसें ऊपर-नीचे हो रही हैं, लेकिन सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि भाई एकदम ठीक हैं।

अर्पिता ने सलमान के स्वास्थ्य के बारे में ट्विटर पर बताया। अर्पिता ने लिखा, 'सलमान भाई ठीक हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। हमेशा की तरह देने वाले आपके प्यार और फिक्र के लिए शुक्रिया।'

एक अन्य आतंरिक सूत्र ने सलमान के स्वस्थ होने की पुष्टि करते हुए कहा, 'कोई बड़ी बात नहीं है। वह अपनी फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। वह लगातार शूटिंग भी करते आ रहे हैं। उनकी व्यस्ततापूर्ण शेड्यूल सेहत पर भारी पड़ गई, इसलिए उन्हें दो घंटे आराम करने की सलाह दी गई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed