फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alka Yagnik Birthday Singer Hit Songs World Records Career And Life Facts

Alka Yagnik: अलका के गानों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया कोई सिंगर, बुखार में गाया माधुरी की फिल्म का हिट सॉन्ग

Thu, 20 Mar 2025 08:23 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Mar 2025 08:23 AM IST
सार

Alka Yagnik Birthday: अलका याग्निक ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 80 के दशक में की। हिंदी फिल्मों में एक से बढ़कर एक गाने अलका ने गाए। इस उम्दा गायिका के गानों ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं, जिन्हें कोई दूसरा सिंगर नहीं तोड़ पाया। आज गायिका अलका याग्निक का जन्मदिन (20 मार्च 1966) है, इस मौके पर जानिए, उनके संगीत करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

विज्ञापन
Alka Yagnik Birthday Singer Hit Songs World Records Career And Life Facts
अलका याग्निक - फोटो : इंस्टाग्राम@therealalkayagnik

विस्तार

कोलकाता में जन्मी अलका याग्निक को संगीत की शिक्षा मां शुभा से मिलीं, वह शास्त्रीय संगीत में पारंगत थीं। अलका जब छह साल की हुईं तो आकाशवाणी के लिए गीत गाने लगीं। मां शुभा उन्हें 10 साल की उम्र में मुंबई लेकर आईं। यही से शुरू हुआ अलका का फिल्मों में गाने का सफर। जानिए, अलका याग्निक के संगीत के सफर के बारे में? उनके गाए गानों के नाम क्या-क्या रिकॉर्ड? साथ ही करियर से हटकर अलका का निजी जीवन कैसा रहा है?  

विज्ञापन

 

Alka Yagnik Birthday Singer Hit Songs World Records Career And Life Facts
अलका याग्निक - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealalkayagnik

कम उम्र से गाने लगीं अलका याग्निक 
अलका को दस की उम्र में पहला म्यूजिक ब्रेक अभिनेता राजकपूर के कारण मिला। राजकपूर को कोलकाता के एक फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर ने खत भेजा था, जिसमें अलका याग्निक की गायिका के बारे में बताया। राजकपूर ने अलका को सुना, दस साल की छोटी लड़की में इतना हुनर देखकर वह खुश हुए। उन्होंने अलका को संगीत निर्देशक लक्ष्मीकांत, प्यारेलाल के पास भेजा। लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल जी ने अलका को गाने का मौका दिया। अलका को पहला गाना फिल्म ‘पायल की झंकार(1980)’ में गाने का मौका मिला। इसके बाद फिल्म ‘लावारिस(1981)’ में गीत गाने का मौका मिला। फिर अलका ने ‘हमारी बहू अलका(1982)’ में एक गीत गाया। इन गीतों ने अलका को हिंदी फिल्मों में स्थापित होने का मौका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित की फिल्म के गाने ने किया मशहूर 
अलका याग्निक को बतौर सिंगर पहचाना जाने लगा था लेकिन उनके करियर का सबसे हिट गाना माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘तेजाब’ का ‘एक दो तीन…’ रहा। इस गाने ने अलका को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिलवाया। इस गाने के बारे में एक इंटरव्यू में अलका ने कहा था कि जिस दिन ये गाना रिकॉर्ड हो रहा था उस दिन उन्हें तेज बुखार था। लेकिन अलका ने दिल से ये गाना गाया और दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली।

विज्ञापन

ओसामा भी रहा अलका याग्निक का फैन   
अलका याग्निक के गानों को हिंदुस्तान ही नहीं पाकिस्तान के संगीत प्रेमी भी खूब पसंद करते हैं। लेकिन पाठकों को जानकर हैरानी होगी कि आतंकवादी ओसामा बिन लादेन भी अलका याग्निक का फैन था। जब जब अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के ठिकाने पर पाकिस्तान में हमला किया था तो वहां अलका याग्निक के गानों की रिकॉर्डिंग मिली।

Alka Yagnik Birthday Singer Hit Songs World Records Career And Life Facts
अलका याग्निक का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम@therealalkayagnik

सिंगर का निजी जीवन कैसा रहा  
अलका याग्निक ने अपने संगीत करियर में खूब नाम कमाया, फैंस का प्यार पाया। यह सब मुमकिन हुआ, उनके जीवनसाथी के कारण। अलका याग्निक अपना करियर बना सकें, इसलिए दोनों लगभग 28 साल तक दूर रहे। अलका शादी के कुछ सालों बाद पूरी तरह से मुंबई में रहने लगीं, वहीं उनके पति नीरज कपूर शिलॉन्ग में अपना बिजनेस करते रहे, इनकी एक बेटी भी है। नीरज कपूर और अलका याग्निक ने लव मैरीज की थी, इनकी पहली मुलाकात एक ट्रेन में हुई। दोनों के बीच का प्यार ही रहा, जिसके कारण अलग रहकर भी ये एक रहे, इनका रिश्ता खुशहाल बना रहा। 

ये खबर भी पढ़ें: Amit Trivedi: 'लुटेरा' के थीम सॉन्ग की रिलीज के बाद अमित त्रिवेदी पर क्यों लगा चोरी का आरोप, जानिए पूरा किस्सा

अलका याग्निक को सुनाई देना हुआ बंद  
पिछले साल अलका याग्निक ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उन्हें एक न्यूरो डिजीज हुई है, जिसके कारण वह सुन नहीं पा रही हैं। गायिका ने उम्मीद भी जताई की वह जल्द वापसी करेंगी, लेकिन इस मुश्किल वक्त में उन्हें अपने फैंस का साथ चाहिए। 

ये खबर भी पढ़ें: Rishikesh: श्री राम तपस्थली आश्रम पहुंचे बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम, गंगा तट पर की मौन साधना 

गायिका अल्का याग्निक के नाम हैं कई रिकॉर्ड-अवॉर्ड 
  • अलका याग्निक ने 22 हजार गाने 25 विभिन्न भाषाओं में गाए हैं। बीबीसी के सदाबहार बॉलीवुड गीतों की टॉप चालीस लिस्ट में गायिका के 20 गाने शामिल हुए। 
  • दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड अलका याग्निक के नाम रहे हैं। फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ के गीत ‘घूंघट की आड़ से…’ और फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का टाइटल ट्रैक के लिए यह अवॉर्ड मिले हैं। 
  • अलका याग्निक के नाम 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी हैं। उन्हें ये अवॉर्ड ‘तेजाब’ फिल्म के गीत ‘एक दो तीन…’, फिल्म ‘खलनायक’ के गाने ‘चोली के पीछे क्या है’, फिल्म ‘परदेस’ के गाने ‘मेरी महबूबा’, फिल्म ‘ताल’ के गीत ‘ताल से ताल मिलाओ…’ फिल्म ‘धड़कन’ के गाने ‘दिल ने ये कहा है दिल से…’ फिल्म ‘लगान’ के गाने ‘ओ रे छोरी…’ और फिल्म ‘हम तुम’ का टाइटल ट्रैक के लिए मिले हैं। 
  • अलका याग्निक को साल 2013 में भारतीय संगीत में योगदान देने के लिए लता मंगेशकर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। 
  • साल 2024 में यूट्यूब के टॉप ग्लोबल आर्टिस्ट म्यूजिक चार्ट में अलका याग्निक टॉप पर रहीं। वह कई सालों से यट्यूब म्यूजिक चार्ट में टॉप पर बनी हुईं। अब तक 360-400 मिलियन व्यूज हर हफ्ते अलका के गानों को मिल चुके हैं। साथ ही 18 बिलियन व्यूज हर साल उनके गानों को मिलते हैं। 
  • 2022 में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के मुताबिक अलका याग्निक के गानों को यूट्यूब पर 15.3 बिलियन व्यूज मिले थे। इसमें से 12.3 बिलियन यूजर्स भारत से रहे। पाकिस्तान में भी अलका याग्निक के गानों को यूट्यूब पर 683 मिलियन व्यूज मिले।2021 में भी अलका याग्निक के गानों को यूट्यूब पर 17 बिलियन बार स्ट्रीम किया गया। 2020-2021 में अलका याग्निक का गाया एक गाना ‘एक दिन आप…’ 16.6 बिलियन बार यूट्यूब पर स्ट्रीम हुआ।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed