फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alka Yagnik And Amit Trivedi Comes In Front For Sonakshi Sinha In Arman Malik Twitter Spat

शो में गाना गाने को लेकर अब अलका याग्निक ने लिया सोनाक्षी सिन्हा का पक्ष

Sat, 29 Apr 2017 05:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sat, 29 Apr 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
Alka Yagnik And Amit Trivedi Comes In Front For Sonakshi Sinha In Arman Malik Twitter Spat
कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्हा और अरमान मलिक सहित कुछ गायकों में छिड़ी जंग की खबर ने अब नया मोड़ ले लिया है। आपको बता दें कि 10 मई को जस्टिन बीबर के भारत में होने वाले शो में सोनाक्षी सिन्हा एक सिंगिंग परफोर्मेंस करने वाली थीं जिसे लेकर कैलाश खेर और अरमान मलिक भड़क गए थे। 
विज्ञापन


इस मामले में अरमान मलिक का कहना था कि एक गायक बनने के लिए कई सालों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे हजारो सिंगर है जो गाने के लिए मौके तलाश रहे है उन्हें मौका मिलना चाहिए। एक कलाकार, एक कलाकार होता है जबकि एक संगीतकार, एक संगीतकार। उन्होंने सोनाक्षी के लिए लिखा कि स्टेज और माइक को हमारे लिए छोड़ दो यह हमारी जगह है न कि तुम्हारी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-PHOTOS:शादी का एक साल पूरा लेकिन बिपाशा-करण का हनीमून खत्म नहीं हो रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कई सिंगर्स ने सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था लेकिन अब गायन के क्षेत्र से जुड़े कुछ नामी हस्तियों ने सोनाक्षी सिन्हा का पक्ष लेना शुरू कर दिया है। हाल ही में प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक ने सोनाक्षी सिन्हा का पक्ष लेते हुए कहा है कि 'क्यो नहीं? एक्टर गाना क्यों नहीं गा सकते?  किसी भी व्यक्ति को ऑटो-ट्यूनिंग की मदद से गायक बनाया जा सकता है।
 

अमित त्रिवेदी ने भी दिया सोनाक्षी सिन्हा का साथ

Alka Yagnik And Amit Trivedi Comes In Front For Sonakshi Sinha In Arman Malik Twitter Spat
सोनाक्षी सिन्हा
अलका याग्निक के साथ अमित त्रिवेदी ने भी सोनाक्षी सिन्हा का साथ देते हुए कहा है कि 'कई एक्टर बहुत अच्छे सिंगर भी होते हैं, मुझे ऐसे एक्टर से कोई दिक्कत नहीं है जो सिंगिंग में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं। आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ ने मेरे लिए गाना गाया है।'

इसे भी पढ़ें- पहली पत्नी से लेकर सबसे छोटी बेटी तक ये है विनोद खन्ना का पूरा परिवार

हालांकि इससे सोनाक्षी को कुछ राहत तो जरूर महसूस होगी, लेकिन देखने वाली बात ये है कि अब आगे क्या होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed