फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aliya bhatt, deepika padukone, salman khan

क्या इस साल चलेगा नई जोड़ियों का जादू?

Sun, 19 Jan 2014 08:40 AM IST
कविता तिवारी/फीचर डेस्क दिल्ली
कविता तिवारी/फीचर डेस्क दिल्ली Updated Sun, 19 Jan 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
aliya bhatt, deepika padukone, salman khan

हम आपको इस साल की नई जोडियों से मिलवा रहे हैं। देखना यह है कि आपको पसंद आती हैं या नहीं।

विज्ञापन

 
एक अच्छी केमिस्ट्री वाली स्क्रीन जोड़ी फिल्म को सुपरहिट करा सकती है। लेकिन गलत जोड़ी फिल्म को प्लॉप कर देती है। इस साल कई नई जोड़ियां स्क्रीन पर दिखाई देंगी। इन जोड़ियों में से अधिकतर वे स्टार्स हैं, जिनकी बीते साल धूम रही है।
 
लेकिन जोड़ी के नाते अभी तक स्क्रीन पर नहीं आए हैं। हर स्टार का अपना मैजिक है और फिल्म निर्माताओं ने इन स्टार्स की वैल्यू देखते हुए इनके मैजिक का डबल डोज जोड़ी के रूप में पेश करने की ठानी है। अब देखना है कि पहली बार एक साथ स्क्रीन पर आने वाले ये सितारे अपना जादू चला पाते हैं या नहीं।  
विज्ञापन

 
जैसे कि सलमान खान और दीपिका की जोड़ी। अभी तक दबंग सलमान खान और डॉमिनेटिंग दीपिका एक साथ नहीं आए हैं। सुनते हैं यह जोड़ी बनेगी राजश्री प्रोडक्शन की आने वाली एक अनाम फिल्म में।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान के अपोजिट अभी तक जितनी भी हीरोइनें देखी गई हैं, वह छुई-मुई और सहमी सी रहती हैं और दीपिका अपने अपोजिट खड़े स्टार पर हमेशा हावी नजर आती हैं। अगर खबर सच है, तो देखने की बात यह होगी कि इनके बीच केमिस्ट्री कैसी रहेगी।
 
सलमान के अपोजिट ग्लैमरस जैकलीन फर्नांडीज फिल्म `किक' में नजर आएंगी। देखा जाए, तो जैकलीन का स्टारी कद सलमान के अपोजिट आने लायक नहीं है, लेकिन सलमान ने उन्हें खुद अपनी फिल्म की हीरोइन बनाया है, तो सबकी उत्सुकता तो जगेगी ही।
 
श्रद्धा कपूर बीते साल की सक्सेसफुल हीरोइन हैं। शाहिद फ्लॉप एक्टर। लेकिन दोनों की फिजिकल अपीयरेंस एक-दूसरे को खूब मैच करती है। ऐसे में स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री लेकर आए हैं फिल्म `हैदर' में विशाल भारद्वाज।

श्रद्धा अपने हमउम्र एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखेंगी फिल्म `विलेन' में। यह जोड़ी पहली बार बनेगी।
 
वहीं लंबे कद की सोनम कपूर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म `बेवकूफियां' में जोड़ी बना रही हैं। फिल्म यशराज बैनर की है। कद्दावर कद की सोनाक्षी सिन्हा अर्जुन कपूर के साथ दिखेंगी निर्माता बोनी कपूर की `हार्टथ्रॉब' में।


दोनों की फिजिकल अपीयरेंस परफेक्ट लगती है। हो सकता है इनकी जोड़ी हिट भी हो जाए। वहीं स्वीट और डेलीकेट लगने वाली आलिया भट्ट होंगी `हाईवे' में रफ और टफ दिखते रणदीप हुडा के साथ।
 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed