फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alisha Chinai Birthday Lesser Known Facts about Made in India Kajra re Song Singer

Alisha Chinai Birthday: अलीशा को इस एल्बम की वजह से कहा जाता है क्वीन ऑफ इंडिपॉप, आजकल क्या कर रही हैं गायिका?

Tue, 18 Mar 2025 08:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 18 Mar 2025 08:00 AM IST
सार

Alisha Chinai Birthday: अलीशा चिनॉय को क्वीन ऑफ इंडिपॉप भी कहा जाता है। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। 
 

विज्ञापन
Alisha Chinai Birthday Lesser Known Facts about Made in India Kajra re Song Singer
अलीशा चिनॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

18 मार्च का दिन भारतीय संगीत प्रेमियों के लिए खास है। दरअसल, इसी दिन 'क्वीन ऑफ इंडिपॉप' अलीशा चिनॉय का जन्म हुआ था। 1965 में गुजरात के अहमदाबाद में जन्म लेने वाली अलीशा का असली नाम सुजाता चिनॉय है। उन्होंने अपनी मखमली आवाज और बिंदास अंदाज से 90 के दशक में संगीत की दुनिया में खूब तहलका मचाया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए उनकी निजी जिंदगी, मशहूर गानों और उपलब्धियों पर एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन

Vikram Bhatt: विक्रम भट्ट ने बताया क्यों बनाते हैं हॉरर फिल्में? भूतों से जुड़ा अनुभव भी साझा किया

विज्ञापन

बचपन से रही संगीत के प्रति रुचि

अलीशा का संगीत के प्रति लगाव बचपन से ही था। 1985 में उनका पहला एल्बम 'जादू' आया, जिसने उनके करियर की नींव रखी। हालांकि, उन्हें असली पहचान  साल 1995 में 'मेड इन इंडिया' नाम के गाने से मिली। इस गाने न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों में भी धूम मचा मचाई। इस गाने को बिद्दू ने कंपोज किया था। वहीं, इसमें  मिलिंद सोमन नजर आए थे। यह उस दौर का सबसे हिट गानों में से एक बन गया था। इस गाने के बाद उन्हें 'क्वीन ऑफ इंडिपॉप' कहा जाने लगा।
Karan Kundra: तेजस्वी प्रकाश संग शादी की खबरों के बीच एक जिम्मेदारी निभाते दिखे करण, अभिनेत्री भी साथ नजर आईं

उतार-चढ़ाव भरी रही निजी जिंदगी

अलीशा की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। साल 1986 में उन्होंने अपने मैनेजर राजेश झावेरी से शादी की, लेकिन यह रिश्ता आठ साल बाद 1994 में तलाक के साथ खत्म हो गया। साल 1995 में उन्होंने संगीतकार अनु मलिक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरीं। इन आरोपों के बीच दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे के साथ काम नहीं किया। हालांकि, शाहिद कपूर की फिल्म 'इश्क विश्क' की वजह से दोनों फिर से साथ काम करना शुरू किया। 

विज्ञापन

Alisha Chinai Birthday Lesser Known Facts about Made in India Kajra re Song Singer
अलीशा चिनॉय - फोटो : अमर उजाला
इस गाने के लिए मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड

अलीशा की सबसे बड़ी उपलब्धि  भारत में पॉप संगीत को नई पहचान देना है। 'मेड इन इंडिया' गाने ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई। यह एल्बम उस दौर का सबसे ज्यादा बिकने वाला पॉप एल्बम बना था। बॉलीवुड में 'कजरा रे' के लिए उन्हें 2006 में फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के पुरस्कार से नवाजा गया। 

अब क्या कर रही हैं अलीशा?

पिछले कुछ वर्षों से अलीशा संगीत की चकाचौंध से दूर हैं। उनके पिता को कैंसर होने के बाद उन्होंने अपने करियर से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था। हालांकि, 2022 में 'चमकेगा इंडिया' के साथ उन्होंने वापसी की कोशिश की, लेकिन अब वह पहले जैसी सक्रिय नजर नहीं आतीं। तीन साल पहले यानी साल 2022 में हीर नाम का गाना गया था। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं और फोटोज और वीडियो साझा करती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed