आलिया ने रणबीर को इस अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकानाएं, बोलीं- 'हैप्पी बर्थडे सनशाइन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। जिसमें आलिया ने भी रणबीर को बर्थडे की मुबारकबाद दी। इस फोटो को अगर आप गौर से देखें तो आपको पता चलेगा कि रणबीर के चेहरे पर धूप है और आलिया ने कैप्शन में लिखा है- हैप्पी बर्थडे सनशाइन। इस तस्वीर के शेयर होते ही एक बार फिर से इनके रिश्ते को लेकर खबरें आने लगी। वैसे आपको बात दें कि बर्थडे की सुबह रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी एक फोटो शेयर करते हुए अपने लाडले को बर्थडे विश किया।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on
दिलचस्प बात ये है कि नीतू ने जो तस्वीर डाली उसमें वे और रणबीर कपूर तो हैं ही साथ में आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान भी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर में भट्ट और कपूर परिवार में बढ़ती नजदीकियों साफतौर पर दिख रही हैं। बताते चलें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को जोड़ी पहली बार फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाली है।
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on