Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने अपनी तस्वीरों को किया फोटोशॉप? नेटिजंस जमकर कर रहे अभिनेत्री को ट्रोल
फोटो को देखकर लोगों ने तुरंत ही यह पहचान लिया कि आलिया द्वारा साझा की गई तस्वीरों को कई जगहों पर फोटोशॉप और एयरब्रश किया गया है।
विस्तार
आलिया भट्ट को हाल ही में एक लग्जरी फैशन ब्रांड का एंबेसडर बनाया गया है। इस कंंपनी के लेटेस्ट कलेक्शन को लॉन्च करने के लिए अभिनेत्री ने सियोल की यात्रा भी की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस दौरे से जुड़ी अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस फोटोज को देखने के बाद बहुत से नेटिजंस नाराज नजर आ रहे हैं।
फोटो को देखकर लोगों ने तुरंत ही यह पहचान लिया कि आलिया द्वारा साझा की गई तस्वीरों को कई जगहों पर फोटोशॉप और एयरब्रश किया गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "उन्होंने उन पर दक्षिण कोरियाई मेकअप तकनीक अपनाने की कोशिश की? वह एक भूत की तरह लग रही हैं।” वहीं, एक अन्य ने टिप्पणी की, “चेहरे, हाथ के आकार और पैरों में परिवर्तन को चेक करें – बेंच लाइन उसके पैर के पास घुमावदार है जो फोटोशॉप का एक स्पष्ट संकेत है।”
TMKOC: जेनिफर मिस्त्री के बाद शो की 'बावरी' ने असित मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- जानवर की तरह किया ट्रीट
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया को आखिरी बार ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। इस फिल्म में वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। मां बनने के बाद अभिनेत्री फिलहाल एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। हालांकि, वह जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से वापसी करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन करण जौहर ने किया है। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार फिल्म ऐ दिल है मुश्किल को डायरेक्ट किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।
Shubhman Gill: क्रिकेटर शुभमन गिल का फिल्मों में जलवा, स्पाइडर मैन की बने आवाज, धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज