कान फिल्म फेस्टिवल से पहले ही छा गईं आलिया भट्ट, स्टाइलिश लुक ने खींचा सबका ध्यान; वीडियो हुआ जमकर वायरल
Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 2026 के कान फिल्म फेस्टिवल से पहले फ्रांस के नीस एयरपोर्ट पर शानदार एंट्री ली, और उनका लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। जानिए क्या कुछ रहा खास?
विस्तार
फैशन और फिल्मों की दुनिया का सबसे प्रमुख महोत्सव कान फिल्म फेस्टिवल हर साल की तरह इस बार भी लौट रहा है। हर साल की तरह इस बार भी भारत की ओर से कई सेलेब्स कान फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर शिरकत करेंगे।
ऑल-ब्लैक लुक से लूटी महफिल
इसी कड़ी में आलिया भी इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए तैयार हैं और फ्रांस पहुंच चुकी हैं। उनके कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे केजुअल लुक में जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।
आलिया इस बार अपने हमेशा के कैजुअल ट्रैवल स्टाइल से अलग एक बेहद स्टाइलिश और क्लासी ऑल-ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने टेलर्ड ब्लेजर पहना था, जिसमें पफ्ड शोल्डर्स और कमर पर फिटेड डिजाइन था। इसके साथ उन्होंने उसी ब्रांड की ब्लैक पैंट्स कैरी कीं, जिससे उनका लुक और भी एलिगेंट लग रहा था।
ये भी पढ़ें- Cannes 2026: कब-कहां और कैसे देख सकेंगे कान फिल्म फेस्टिवल? आलिया-ऐश्वर्या समेत ये भारतीय सेलेब्स होंगे शामिल
आलिया का ‘स्लीक और पावरफुल’ स्टाइल
लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने लग्जरी ब्रांड गूची के एक्सेसरीज पहने हुए थे। वह गूची की मशहूर जैकी 1961 बैग और राउंड शेप सनग्लासेस में नजर आईं। वहीं उन्होंने ब्लैक सैटिन हील्स पहनकर अपने पूरे लुक को और भी क्लासी बना दिया।
आलिया का यह एयरपोर्ट लुक एक ‘स्लीक और पावरफुल’ स्टाइल की तरह देखा जा रहा है, जो उनकी ग्लोबल फैशन पहचान को और मजबूत करता है
कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी आलिया
गौरतलब है कि आलिया भट्ट पहले भी इंटरनेशनल इवेंट्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। उन्होंने 2023 के मेट गाला में डेब्यू किया था और 2025 के कान फिल्म फेस्टिवल में भी अपने लुक्स से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि इस बार आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर क्या नया फैशन स्टेटमेंट लेकर आती हैं।
कब होगा कान फिल्म फेस्टिवल?
79वें कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 12 से 23 मई 2026 तक फ्रांस के कान्स शहर (फ्रेंच रिवेरा) में किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम मुख्य रूप से पैलेस डेस फेस्टिवल्स में आयोजित किया जाता है। भारत के समयानुसार इसकी ओपनिंग सेरेमनी 12 मई की शाम से देर रात के बीच शुरू होगी।