'अल्फा' की रिलीज से पहले आलिया भट्ट ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, सेलेब्स ने किए ऐसे कमेंट
Alia Bhatt Viral Video: फिल्म 'अल्फा' की रिलीज से पहले आलिया भट्ट इसके प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री ने अपना वर्कआउट रूटीन शेयर किया है।
विस्तार
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने जबरदस्त मॉर्निंग वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने काले रंग का ड्रेस पहना है। इस पर अल्फा लिखा है। आलिया भट्ट कई तरह के वर्कआउट कर रही हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा 'अल्फा के दौरान सुबह का रूटीन। जोश और गुस्से के साथ।'
आलिया भट्ट का वर्क आउट फैंस को बहुत पसंद आया है। उन्होंने आलिया भट्ट की काफी तारीफ की है। अभिनेत्री नेहा मलिक ने लिखा 'फेवरेट'। विनीत कुमार सिंह ने कमेंट बॉक्स में दिल और फायर वाला इमोजी बनाया है। एक और यूजर ने लिखा 'अल्फा को रिलीज होने में 2 दिन बचे हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'वह अपने काम को लेकर बहुत गंभीर' हैं।
ख्याल रहे कि फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया के अलावा शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम किरदारों में हैं। ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है।