आलिया ने तोड़ी चुप्पी, दिखा एक नया रूप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर चुटकुलों के केंद्र में रही आलिया भट्ट इससे परेशान नहीं हैं बल्कि इसमें भी वो अपनी ही तारीफ़ ढूंढ रही हैं। आलिया कहती हैं कि ये सब वाकई काफ़ी हास्यास्पद है।
हाल ही में मीडिया से रू-ब-रू होने पर जब आलिया से इन क्लिक करें चुटकुलों पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो उनका कहना था, "मैं नाराज़ बिल्कुल नहीं हूं। मैं तो हंस रही हूं। मैं बेवकूफ़ कहलाना ज़्यादा पसंद करूंगी बजाय ख़ुद को अक्लमंद दिखाने के।"
खुश हूं अपने पर जोक से
ट्विटर पर प्रचारित अपने सबसे पसंदीदा जोक के बारे में बात करते हुए आलिया कहते हैं कि उन्हें वो जोक पसंद है जिसमें उनसे मोदी का पूरा नाम पूछा गया है और उनका जवाब है ‘अबकी बार’।
आलिया भट्ट जब करण जौहर के मशहूर टीवी शो पर गई थीं और उन्होंने वहां पूछे गए सामान्य ज्ञान के सवालों के ग़लत जवाब दिए तो उसके बाद ट्विटर पर आलिया के बारे में चुटकुलों की भरमार हो गई।
नहीं बदले मिज़ाज
दो फ़िल्मों के बाद क्या भट्ट परिवार की सबसे छोटी बेटी के नख़रे बढ़ गए हैं। इस पर आलिया कहती हैं ऐसा बिल्कुल नहीं है। मुझसे तो लोग ये कहते हैं कि तुम्हारी तो दोनों फ़िल्मों हाईवे और टू स्टेट्स ने इतना अच्छा किया है लेकिन फिर भी तुम कैसे इतनी सामान्य बनी हुई हो ?
आलिया की पहली फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' थी लेकिन दूसरी ही फ़िल्म उन्हें इम्तियाज अली के निर्देशन में 'हाईवे' मिली जिसकी काफ़ी तारीफ़ हुई। इसके बाद आलिया 'क्लिक करें टू स्टेट्स' में नज़र आईं।