Alpha Screening: रिलीज से पहले ‘अल्फा’ का क्रेज! स्क्रीनिंग में पहुंचीं आलिया भट्ट, वीडियो ने मचाया धमाल
Alpha Movie Screening: आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले आज आलिया फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विस्तार
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अल्फा की स्क्रीनिंग में शामिल होने पहुंची हैं।
स्क्रीनिंग में शामिल हुईं आलिया भट्ट
एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया भट्ट अपनी फिल्म अल्फा की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया कार में नजर आती हैं और पैप्स को देखकर हाय करती हैं। इससे पहले भी फिल्म के प्रमोशन से जुड़े आलिया के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
महेश भट्ट भी हुए शामिल
बेटी आलिया की फिल्म की स्क्रीनिंग के खास मौके पर महेश भट्ट भी पहुंचते नजर आए। उनका भी वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैप्स को ग्रीट करते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी 'अल्फा'
फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म के निर्देशक शिव रवैल हैं। यह YRF स्पाई यूनिवर्स' की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में महिलाएं हैं। फिल्म में आलिया के अलावा शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म कल यानी 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।