फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt is happy with dady mahesh

डैडी महेश के इस कदम से फूली नहीं समा रहीं आलिया भट्ट

Sun, 15 Mar 2015 09:31 AM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt is happy with dady mahesh

आलिया भट्ट बॉलीवुड में अब एक खास मुकाम बनाती जा रही हैं। 'स्टूडेंट ऑफ ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट हो रही हैं।

विज्ञापन


ऐसे में आलिया की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। इसके अलावा आलिया फिल्मों में गाने भी गा रही हैं। हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में उनका गाया गाना 'मैं तैनू समझां वां' हिट साबित हुआ।
विज्ञापन


तो ए आर रहमान के संगीत में हाईवे में भी उन्होंने गाना गया। जिसने उनकी गायकी प्रतिभा को भी साबित किया। आलिया के बाद अब उनके पिता महेश भट्ट के गायकी में ऐसे ही जलवे आपको देखने को मिलेंगे। क्योंकि महेश भी एक फिल्म में गाना गाने जा रहे हैं। डैडी के इस कदम से बेटी आलिया फूली नहीं समा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीटर पर जाहिर की खुशी

alia bhatt is happy with dady mahesh

कहावत है जैसा बाप, वैसा बेटा​।​ यह कहावत बॉलीवुड में अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनके फिल्मकार डैडी महेश भट्ट पर एकदम सटीक बैठती है​।

आलिया के गायकी में हाथ आजमाने के बाद अब डैडी भी इस मैदान में उतर आए हैं​। आलिया डैडी के इस कदम से खुश हैं​। उन्होंने ट्वीटर पर अपनी खुशी भी जाहिर की है।

'मिस्टर एक्स' के लिए महेश ने दी आवाज

alia bhatt is happy with dady mahesh

महेश भट्ट ने एक बयान में कहा, "संगीत मेरा अभिन्न अंग है​। मैं जब भी एक गीत रिकॉर्ड करता हूं, तो पहले इसे खुद गाता हूं​। मैं 'मिस्टर एक्स' फिल्म के लिए भी यही कर रहा था, उस वक्त संगीतकार जीत की आंखें उस बच्चे की तरह चमक उठी, जिसे कोई अनोखा तोहफा मिल गया हो​।

उन्होंने कहा​, "तुम इसे गाने वाले हो​। मेरे पास न कहने की कोई वजह नहीं थी​। शायद गाना मेरे लिए ही बना था​।​"​इससे खुश आलिया ने ट्विटर पर अपनी खुशी बांटी​। आलिया ने ट्विटर पर लिखा, "परिवार में यह चलता है​।​"​

​विशेष फिल्म्स निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज की पेशकश 'मिस्टर एक्स' 17 अप्रैल को 2डी और 3डी में रिलीज होगी​।​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed