{"_id":"61bf374fc5e59068eb1247a7","slug":"alia-bhatt-holds-ranbir-kapoor-s-hand-as-they-visit-bigg-boss-telugu-together-watch","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt Ranbir Kapoor: बिग बॉस तेलुगु में पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, ऐसे हुआ स्वागत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt Ranbir Kapoor: बिग बॉस तेलुगु में पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, ऐसे हुआ स्वागत
Sun, 19 Dec 2021 07:18 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 19 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बिग बॉस तेलुगु के ग्रैंड फिनाले में पहुंचें। इसका एक वीडियो रविवार को बिग बॉस तेलुगु के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मेहमान के रूप में पहुंचे हैं और एक्ट्रेस आलिया ने तेलुगु में कुछ शब्द भी बोले। स्टार मां चैनल के आधिकारिक हैंडल से शेयर किये गये इस वीडियो में बिग बॉस तेलुगु सीजन 5 के होस्ट नागार्जुन अक्किनेनी को शो के ग्रैंड फिनाले में कई सेलिब्रिटी मेहमानों का स्वागत करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली स्टेज में एंट्री ले रहे हैं और उनका जोरदार स्वागत हो रहा है। आलिया भट्ट को ढिबिदे-ढिबिदे कहते हुए सुने जा सकता है। यह नंदामुरी बालकृष्ण की हिट फिल्म सिम्हा का एक प्रसिद्ध संवाद है। हालांकि, इस शो का ग्रैंड फिनाले 6 बजे प्रसारित होने वाला था जो कि हो चुका है। इस शो के ग्रैंड फिनाले में अन्य हस्तियां श्याम सिंघा रॉय, अभिनेत्री नानी, साई पल्लवी, कृति शेट्टी और पुष्पा के निर्देशक सुकुमार, रश्मिका मंदाना और संगीत-संगीतकार देवी श्री प्रसाद भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र अगले साल रीलीज होने वाली है। इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर यह जोड़ी रोमांस करती दिखेगी। हाल ही में इस फिल्म के मूविंग पोस्टर रिलीज का इवेंट हुआ था, जहां आलिया और रणबीर भी पहुंचे थे और इस दौरान रणबीर ने सबके सामने आलिया का हाथ थाम लिया था।
विज्ञापन