फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia bhatt got angry over killing of a stray dog in Delhi

दिल्ली में सोते कुत्ते को मारने वाले पर बुरी तरह भड़कीं आलिया

Fri, 18 Aug 2017 02:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शु्क्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शु्क्ला Updated Fri, 18 Aug 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
Alia bhatt got angry over killing of a stray dog in Delhi
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट चुलबुली तो हैं ही, साथ ही बेहद संवेदनशील भी हैं। वो बेसहारा जानवरों को पालने और उन्हें बचाने की मुहिम भी चला रही हैं। अालिया किसी बेसहारा बेजुबान पर अत्याचार होतो हुए बिल्कुल भी नहीं देख सकतीं। 
विज्ञापन


क्या सच में सिद्धार्थ और आलिया की राहें हो गई हैं अलग?
विज्ञापन


आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट ने एक खबर ट्वीट की। इसमें उन्होंने लिखा कि इस व्यक्ति ने ईंट से कुचलकर सोते हुुए कुत्ते की जान ले ली। यही नहीं, उसने व्यक्ति ने इसका वीडियो भी बनाया। आलिया ने उस ट्वीट को री-ट्वीट करते अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलिया भट्ट ने लिखा कि ये देखकर मैं बेहद हैरान हूं। ये क्या हो रहा है। कोई व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है। ये अपराध है। ऐसे व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

  बता दें कि कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने पर्यावरण से संबंधित 'को एग्जिस्ट' नाम की एक नई शुरूआत की है। इस दौरान उन्होंने मदर्स डे पर एक कछुए की जान बचाई थी। उन्होंने एक कछुए को समुद्र में छोड़ा था। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इसमें गली के कुत्ते बिल्लियों को भी शामिल कर लिया है। आलिया इस पहल के तहत छोटे से जानवरों को पालती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। आलिया पर्यावरण और जानवरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना चाहती हैं। आलिय कि कैसे दयालु कार्य के माध्यम से हम सब, इन जानवरों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं। 

अपने इस कैंपेन के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा था कि गली के कुत्ते-बिल्लियों के साथ अक्सर लोग धारणाओं के कारण काफी क्रूर व्यवहार करते हैं। सड़को पर रहने के कारण वो सुरक्षित नहीं हैं, उनका कोई सुरक्षित घर नहीं हैं, वो कठोर ड्राइवर द्वारा कुचल दिए जाते हैं। त्योहारों और समारोह के दौरान पटाखों और लाउडस्पीकरों की जोर से आवाज़ से परेशान रहते हैं। इस अभियान के माध्यम से, हम लोगों के आचरण को बदलने की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed