फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Father Mahesh Bhatt slept on footpath after party says I had become an alcoholic

Mahesh Bhatt: जब बेइंतहा शराब पीकर फुटपाथ पर ही सो गए थे महेश भट्ट, बोले- मैं तो नशेड़ी हो गया था...

Sat, 11 Mar 2023 06:41 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 11 Mar 2023 06:41 PM IST
सार

महेश भट्ट एक दफा नशे की हालत में फुटपाथ पर पड़े मिले थे। हालांकि इसके बाद एक ऐसा चमत्कार हुआ कि फिल्म निर्माता ने हमेशा के लिए शराब छोड़ दी। 
 

विज्ञापन
Alia Bhatt Father Mahesh Bhatt slept on footpath after party says I had become an alcoholic
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेश भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता हैं। वहीं, महेश अपनी आदतों और पास्ट में की गई गलतियों को भी बखूबी स्वीकार करना जानते हैं। इसी को लेकर महेश ने अरबाज खान के चैट शो 'द इनविंसिबल्स' में अपनी शराब की लत को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने इसे कब, कैसे और क्यों छोड़ने का फैसला किया इसका जिक्र भी उन्होंने चैट शो में किया है। 

विज्ञापन

नशे की हालत में फुटपाथ पर पड़े मिले महेश भट्ट 

महेश भट्ट ने अरबाज खान से अतीत के उस पल को साझा किया जब उन्हें एहसास हुआ कि वो शराबी बन गए हैं। 'द इनविंसिबल्स' में फिल्म निर्माता ने कहा कि वह एक बार फुटपाथ पर उठे और उन्होंने महसूस किया कि पिछली रात जब वह एक पार्टी के लिए बाहर गए थे, तो वह शराब के नशे में बेहोश हो गए और फुटपाथ पर पड़ गए।

यह भी पढ़े : महेश भट्ट की पहली शादी से नाराज थीं आलिया की मां सोनी राजदान, पूजा भट्ट समझती थीं 'दुष्ट औरत'

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स भी हो गई थी चोरी 

महेश भट्ट ने वाक्ये पर गौर फरमाते हुए विस्तार से कहा,'एक दिन मैं उठा और खुद को जुहू विले पार्ले स्कीम के फुटपाथ पर सोया हुआ पाया। मुझे याद है कि मेरा चेहरा कंक्रीट पर था और भोर अभी-अभी फूट रही थी। मुझे एहसास हुआ कि मैं किसी पार्टी के लिए गया था और मैं सड़क पर गिर गया था और वहीं सो गया था और कोई मेरा पर्स भी ले गया था। क्योंकि जब कोई नशे में सड़क पर पड़ा होता है तो आप उसका पर्स ले जाते हैं।'

विज्ञापन

पत्नी सोनी राजदान को सताने लगी थी चिंता 

महेश भट्ट ने आगे बताया कि वह किसी तरह घर पहुंचे और ये बात पत्नी सोनी राजदान को बताई। ये सुन सोनी ने उनसे पूछा,'तुम्हें क्या हुआ है?' इसपर महेश ने कहा, 'पता नहीं, मैं शराबी हो गया हूं।' ये सुनकर सोनी राजदान काफी चिंतित हुई थीं। 

महेश भट्ट ने 36 साल से नहीं लगाई शराब को हाथ 

फिल्म निर्माता ने इसके बाद अपनी शराब छूटने के किस्से को भी बयां किया। भट्ट ने कहा कि चमत्कार उस वक्त हुआ जब सोनी के साथ उनकी पहली बेटी शाहीन भट्ट का जन्म हुआ। निर्देशक ने याद किया कि जब वे अस्पताल आए, तो उन्होंने बच्ची को गोद में लिया और उसे चूमने की कोशिश की। हालांकि भट्ट को उस दौरान एहसास हुआ कि बच्ची ने अपना चेहरा हटा लिया। इसी दौरान महेश भट्ट ने मसूसस किया कि वह शराब की बदबू को सहन नहीं कर सकती थी। महेश ने साफ किया कि उसके बाद 36 साल बीत गए और आज तक उन्होंने शराब कभी हाथ नहीं लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed