फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt comes on board as Executive Producer in richie mehta Amazon Original Crime series Poacher

Poacher: एमी पुरस्कार विजेता रिची मेहता की सीरीज 'पोचर' से जुड़ीं आलिया भट्ट, निभाएंगी ये जिम्मेदारी

Tue, 06 Feb 2024 12:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 06 Feb 2024 12:44 PM IST
सार

आज अमेजन प्राइम वीडियो ने सीरीज के साथ आलिया के जुड़ने का एलान किया है। आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर ये जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
Alia Bhatt comes on board as Executive Producer in richie mehta Amazon Original Crime series Poacher
पोचर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

एमी पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता रिची मेहता इन दिनों अपनी आगामी सीरीज 'पोचर' को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज हाथी दांत के सबसे बड़े शिकार गिरोह पर आधारित है। 'पोचर' को रिची मेहता और  क्यूसी एंटरटेनमेंट बना रहे हैं। इसके अलावा नई अपडेट ये है कि अमेजन प्राइम वीडियो की इस सीरीज से अभिनेत्री आलिया भट्ट भी बतौर प्रोड्यूसर इस सीरीज से जुड़ गई हैं।  

विज्ञापन


इस दिन होगी रिलीज
आज अमेजन प्राइम वीडियो ने सीरीज के साथ आलिया के जुड़ने का एलान किया है। आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर ये जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि 'पोचर' से आलिया भट्ट बौतर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ी हैं। यह ऑरिजनल क्राइम सीरीज 23 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।  
विज्ञापन

Bastar The Naxal Story: 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का टीजर जारी, रोंगटे खड़े कर देने वाला है अदा का मोनोलॉग
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर में होगी स्ट्रीम
'पोचर' सच्ची घटनाओं पर आधारित एक क्राइम सीरीज है। यह भारतीय इतिहास में हाथी दांत के सबसे बड़े शिकारी गिरोह पर आधारित होगी। एमी अवॉर्ड विजेता फिल्म निर्माता रिची मेहता ने इस सीरीज को लिखा है। निर्देशन और निर्माण भी वही कर रहे हैं। इसमें निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे। भारत के अलावा ये सीरीज अलग-अलग भाषाओं में दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और इलाकों में स्ट्रीम होगी। 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


The Iron Claw Review: फाइव स्टार माहौल, टू स्टार फिल्म, पीवीआर आइनॉक्स की हॉलीवुड चक्की की नई फिल्म

आलिया ने जताई खुशी
अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'इटरनल सनशाइन' के जरिए आलिया बतौर एग्जीक्यूटिव निर्माता इस सीरीज का हिस्सा बनी हैं। सीरीज से जुड़ने पर आलिया भट्ट ने खुशी जताते हुए कहा, 'इस बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे और मेरे प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन' की पूरी टीम के लिए बहुत सम्मान की बात है। रिची की ये सीरीज बहुत ही अहम मुद्दे पर है। इसकी कहानी ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। जब मुझे मालूम चला कि ये सच्ची घटना पर आधारित है तो हैरान रह गई। उम्मीद है कि 'पोचर' के जरिए लोग सच्चाई से रूबरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed