{"_id":"65c1dc06079a99c3df0678ca","slug":"vipul-amrutlal-shah-sudipto-sen-bastar-the-naxal-story-teaser-out-starring-adah-sharma-goes-viral-on-internet-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bastar The Naxal Story: 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का टीजर जारी, रोंगटे खड़े कर देने वाला है अदा का मोनोलॉग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bastar The Naxal Story: 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का टीजर जारी, रोंगटे खड़े कर देने वाला है अदा का मोनोलॉग
Tue, 06 Feb 2024 12:43 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:43 PM IST
सार
इस फिल्म में अदा शर्मा आईपीएस नीरजा माधवन के किरदार में है और टीजर में उनके द्वारा बोला गया एक मिनट लंबा मोनोलॉग हर किसी के रोंगटे खड़े कर देता है। यह मोनोलॉग फिल्म की दमदार कहानी और कुछ सच्चाइयों की झलक है।
विज्ञापन
'बस्तर: द नक्सल स्टोरी'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
विपुल अमृतलाल शाह ने जिस दिन से 'द केरल स्टोरी' टीम सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा के साथ 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' के लिए फिर से हाथ मिलाया है, तब से फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया और दर्शक इसके टीजर का इंतजार करने लगे। अब फाइनली फिल्म के टीजर से पर्दा उठ गया है। टीजर दिल छू लेने वाला, मजबूत, इमोशनल और साहस से भरी कहानी को दर्शकों के सामने पेश करता है।
इस किरदार में नजर आएंगी अदा
इस फिल्म में अदा शर्मा आईपीएस नीरजा माधवन के किरदार में है और टीजर में उनके द्वारा बोला गया एक मिनट लंबा मोनोलॉग हर किसी के रोंगटे खड़े कर देता है। यह मोनोलॉग फिल्म की दमदार कहानी और कुछ सच्चाइयों की झलक है, जिसे फिल्म की टीम सामने लाएगी।
सच्चाई को उजागर करती है फिल्म
टीजर में निर्माताओं ने शहीदों की संख्या के बारे में सच्चाई उजागर की है और बताया है कि कैसे हमारे देश में सूडो इंटेलेक्चुअल्स चीन के पैसे से देश को तोड़ने के लिए प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। इस पर अब गहराई से सोचने का समय है। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। ये फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है। यह फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
अदा ने साझा किया टीजर
अदा शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल रक पर 'बस्तर- द नक्सल स्टोरी' का टीजर शेयर किया है। अभिनेत्री ने एक्स पर लिखा है, "निर्दोष लोगों के खून से लाल रंग की कहानी! अनकही कहानी कैद करें। बस्तर- द नक्सली स्टोरी का टीजर आउट।" दर्शक इस टीजर को सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, कई लोग फिल्म को द केरल स्टोरी से भी जोड़ कर देख रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन