फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   The Iron Claw: Zac Efron Jeremy Allen White Harris Dickinson Maura Tierney Holt McCallany film Review in hindi

The Iron Claw Review: फाइव स्टार माहौल, टू स्टार फिल्म, पीवीआर आइनॉक्स की हॉलीवुड चक्की की नई फिल्म

Tue, 06 Feb 2024 01:00 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 06 Feb 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
The Iron Claw: Zac Efron Jeremy Allen White Harris Dickinson Maura Tierney Holt McCallany film Review in hindi
द आयरन क्लॉ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
द आयरन क्लॉ
कलाकार
जैक एफ्रॉन , जेरेमी एलन व्हाइट , हैरिस डिकिंसन , मौरा टियरनी , होल्ट मैक्कलनी और लिली जेम्स व अन्य
लेखक
शॉन डर्किन
निर्देशक
शॉन डर्किन
निर्माता
शॉन डर्किन , एंगस लामोंट , शॉन डर्किन , डेरिन स्लेसिंगर और जूलियट हॉवेल
रिलीज:
9 फरवरी 2024
रेटिंग
2/5

हॉलीवुड फिल्मों के लिए भारत एक बहुत बड़ा बाजार दशकों से रहा है। फिर, ये भी हुआ कि हॉलीवुड फिल्में अपनी रिलीज डेट पर ही भारत में रिलीज होने लगीं और बीते कुछ साल से तो ये रिलीज कई बार अमेरिका में इन फिल्मों की रिलीज से पहले भारत में होने लगी। लेकिन, पीवीआर आइनॉक्स ने फिर से ‘ओल्ड स्कूल’ जाने की योजना बनाई है। हॉलीवुड में रिलीज हो चुकी फिल्में ये कंपनी भारतीय दर्शकों को दो-तीन महीने की देरी से भारत ला रही है। मुंबई के फाइव स्टार क्लब सोहो हाउस में इनकी स्क्रीनिंग कर रही है और कोशिश उन्हीं समीक्षकों को इसमें बुलाने की कर रही है, जो उनके थोड़े ‘अपने’ हों।

विज्ञापन

The Iron Claw: Zac Efron Jeremy Allen White Harris Dickinson Maura Tierney Holt McCallany film Review in hindi
द आयरन क्लॉ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेखक-निर्देशक शॉन डर्किन की फिल्म 'द आयरन क्लॉ' इस हफ्ते पीवीआर आइनॉक्स सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म 22 दिसंबर 2023 को अमेरिका में रिलीज हो चुकी है। 'मार्था मार्सी मे मार्लीन' और 'द नेस्ट' के बाद 'द आयरन क्लॉ' लेखक-निर्देशक शॉन डर्किन की तीसरी फिल्म है। स्पोर्ट्स ड्रामा सरीखी ये फिल्म टेक्सास के पेशेवर पहलवानों की कहती है। 1980 के दशक में कुश्ती में इस कुनबे को खूब लोकप्रियता मिली लेकिन कहानी में एक मोड़ तक आता है जब यही कुश्ती राजवंश  के लिए एक अभिशाप बन जाती है। फिल्म की कहानी एक सत्य घटना पर आधरित बताई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Iron Claw: Zac Efron Jeremy Allen White Harris Dickinson Maura Tierney Holt McCallany film Review in hindi
द आयरन क्लॉ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जैक बार्टन एडकिसन और उनके चार बेटों की ये कहानी है। जैक एक पेशेवर पहलवान और है जिसे रिंग नाम फ्रिट्ज वॉन एरिच से जाना जाता है। तीन बार के विश्व चैंपियन फ्रिट्ज वॉन एरिच का किरदार फिल्म में अभिनेता होल्ट मैक्कलनी ने निभाया है। फ्रिट्ज वॉन एरिच के चारों बेटे अपने पिता के ही नक्शेकदम पर चलते हुए कुश्ती की दुनिया में कदम रखते हैं,लेकिन जैसे ही इस क्षेत्र में वह कामयाबी के शिखर पर पहुंचते हैं, किसी न किसी कारणवश उनकी मृत्यु हो जाती है। फिल्म में बताया गया कि ऐसा एक अभिशाप के कारण हो रहा है, लेकिन वह अभिशाप क्या है? यही फिल्म का असली डीएनए है।

विज्ञापन

The Iron Claw: Zac Efron Jeremy Allen White Harris Dickinson Maura Tierney Holt McCallany film Review in hindi
द आयरन क्लॉ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिंग फ्लेयर कुश्ती देखने वाले दर्शकों को यह फिल्म पसंद आ सकती है क्योंकि इस फिल्म के अधिकतर सीन रिंग फ्लेयर कुश्ती पर ही है, लेकिन कहानी के नाम पर फिल्म बहुत कमजोर है। कुश्ती पर हिंदी में बनी आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के आगे ये फिल्म कहीं नहीं ठहरती। पिछले हफ्ते रिलीज एक और स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'नेक्स्ट गोल विन्स' की ही तरह इस फिल्म में भी सजावट सारी है, बस आत्मा नहीं है। 

The Iron Claw: Zac Efron Jeremy Allen White Harris Dickinson Maura Tierney Holt McCallany film Review in hindi
द आयरन क्लॉ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनय के लिहाज से देखा जाए तो जरूर फिल्म प्रभावित करती है। फ्रिट्ज़ वॉन एरिच की भूमिका में  होल्ट मैक्कलनी और फ्रिट्ज वॉन एरिच के बेटों की भूमिका में जैक  एफ्रॉन, जेरेमी एलन व्हाइट, स्टेनली सिमंस और  हैरिस डिकिंसन का अभिनय प्रभावशाली रही है। लेकिन, होल्ट मैक्कलनी की पत्नी की भूमिका में लिली जेम्स कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। फिल्म का रनटाइम 130 मिनट है, और इसके चलते फिल्म बोर भी करती है। फिल्म का प्रोडक्शन डिजाइन, वेशभूषा, मेकअप भी अच्छा है, लेकिन तकनीकी टीम की सारी कोशिशें फिल्म की कमजोर कहानी पर आकर हार जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed