क्या आलिया भट्ट आ रही हैं ऋतिक के करीब?
आलिया भट्ट को अब ऋतिक रोशन बेहद पसंद आ गए हैं। मुंबई में एक प्रोडक्ट लॉन्च पर पहुंचीं आलिया से जब पत्रकारों ने उनकी पसंद के बारे में पूछा तो आलिया ने कहा, "मुझे अब ऋतिक रोशन बहुत पसंद हैं क्योंकि अब तो वह फिर से सिंगल हो गए हैं."
हाल ही में ऋतिक रोशन और सुज़ैन ख़ान को क़ानूनी रूप से तलाक मिल गया है। हालांकि इधर ऋतिक रोशन का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ रहा है। इसमे सबसे ऊपर नाम ईशा गुप्ता का है।
रणबीर के साथ केमेस्ट्री
इससे पहले आलिया ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफ़ी विद करण' में खुलकर रणबीर कपूर के प्रति अपनी पसंद का इज़हार किया था। रणबीर के साथ आलिया को काम करने का मौक़ा भी मिल गया है.
वह अयान मुखर्जी की अगली फ़िल्म में उनके साथ हैं। इसके अलावा आलिया और रणबीर एक विज्ञापन में भी साथ दिख रहे हैं। आलिया भविष्य में शाहिद कपूर के साथ भी नजर आने वाली हैं।