{"_id":"421d4a826630ac5b828e62cb6a220b51","slug":"alia-bhatt-and-sidharth-malhotra-affair-hindi-news-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं अफेयर तो कहीं दोस्ती कर रही है आलिया भट्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कहीं अफेयर तो कहीं दोस्ती कर रही है आलिया भट्ट
टीम डिजिटल, अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट का नाम इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जुड़ रहा है और इस बात की चर्चा है कि वरुण धवन के साथ उनकी खटपट अब अतीत की बात हो गई है।
विज्ञापन
'हम्टी शर्मा की शादी' के दौरान एक तरफ दोनों के करीब हो जाने की बातें हुई थीं, मगर साथ ही यह भी कहा गया था कि रिलीज के बाद उनकी राहें जुदा हो गई हैं। परंतु ऐसा लगता है कि अब 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के ऐक्टरों ने आपसी मतभेदों को सुलझा लिया है।
विज्ञापन
असल में पिछले हफ्ते आलिया और सिद्धार्थ मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में वरुण की फिल्म 'बदलापुर' देखने के लिए गए। सूत्रों का कहना है कि पिछले महीने वरुण और आलिया एक पुरस्कार समारोह में कुछ इस तरह आमने-सामने पड़ गए थे कि वे एक-दूसरे की उपेक्षा नहीं कर सके। इसके बाद दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई और वे मुस्कराते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन
शायद इसी का नतीजा है कि आलिया ने वरुण की फिल्म देखने का फैसला किया। उन्होंने फिल्म देखने के बाद वरुण के काम की प्रशंसा भी की।