वरुण धवन की बेटी लारा के जन्मदिन में शामिल हुईं आलिया भट्ट और राहा, देखें वायरल वीडियो
Varun Dhawan Daughter Lara Birthday: वरुण धवन और नताशा दलाल की बेटी लारा की बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा नजर आईं। पार्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विस्तार
बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट हाल ही में अपनी बेटी राहा के साथ वरुण धवन और नताशा दलाल की बेटी लारा के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुईं। लारा 3 जून को दो साल की हो गई हैं। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि 3 साल की राहा दूसरे बच्चों के साथ खेल रही हैं और आलिया उनसे प्यार से बातें कर रही हैं। वहीं एक और प्यारे पल में आलिया, लारा को अपने पास बुलाकर उनका हाथ थामती नजर आ रही हैं। पार्टी में आलिया ने काले रंग का टॉप और जींस पहनी थी, जबकि छोटी लारा गुलाबी और सफेद फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही हैं।
Alia Bhatt at lara dhawan 's birthday party ! #varundhawan #natashadalal #aliabhatt #rahabhattkapoor@Varun_dvn pic.twitter.com/IPu0po82Rc
— Sakshi Jha (@Sakshi_jha_09) June 8, 2026
आलिया और वरुण की दोस्ती
आलिया भट्ट और वरुण धवन असल जिंदगी में बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में एक साथ कदम रखा था। इसके बाद इस जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। जिसमें 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्में शामिल हैं। पर्दे पर और असल जिंदगी में भी दोनों की दोस्ती को फैंस हमेशा से बहुत पसंद करते आए हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था। वहीं, वरुण धवन और नताशा दलाल की बेटी लारा का जन्म जून 2024 में हुआ। अब जब दोनों कलाकार माता-पिता बन चुके हैं, तो उनके बच्चों का इस तरह साथ मिलना और त्योहार मनाना फैंस के दिलों को छू रहा है।
आलिया और वरुण का वर्कफ्रंट
वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े हैं। वहीं आलिया जल्द ही स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया के साथ शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: काजल अग्रवाल ने की रणबीर कपूर की 'रामायण' की तारीफ, बोलीं- 'भारत ने पहले कभी नहीं देखी...'