Ali Zafar: जावेद अख्तर की निंदा के बाद PAK एक्टर अली फजल ने दिलीप कुमार को किया याद, बांधे तारीफों के पुल
पाकिस्तान में 26/11 आतंकी हमलों पर जावेद अख्तर द्वारा किए गए कमेंट की निंदा करने के बाद हाल ही में अली जफर ने सोशल मीडिया दिलीप कुमार की तारीफों के पुल बांधे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों जावेद अख्तर का पाकिस्तान के घर में घुसकर उसको आईना दिखाना खूब चर्चाओं में रहा था। भारतीय गीतकार ने बड़ी ही बेबाकी से लाहौर के एक कार्यक्रम में 26/11 पर टिप्पणी कर भारत में जहां सबकी तारीफ पाई थी, वहीं पाकिस्तान में उन्हें खूब आलोचना झेलनी पड़ी थी। पाकिस्तान के कुछ कलाकारों ने भी जावेद साहब की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इन सेलेब्स में पाकिस्तानी गायक और अभिनेता अली जफर का नाम भी शामिल है। लेकिन अब जावेद अख्तर की आलोचना करने के कुछ दिनों बाद अली जफर ने बॉलीवुड के महान दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की प्रशंसा की है।
दिलीप साहब की तारीफ में पढ़े कसीदे
करीब दो हफ्ते पहले पाकिस्तान में 26/11 आतंकी हमलों पर जावेद अख्तर द्वारा किए गए कमेंट की निंदा करने के बाद हाल ही में अली जफर ने सोशल मीडिया दिलीप कुमार की तारीफों के पुल बांधे हैं। अली जफर ने दिलीप कुमार के लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस का एक पुराना वीडियो साझा किया है। इसके शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दिलीप कुमार साहब की सिंगिंग स्किल्स से मैं हैरान हूं। यह लाइव है। उनका वोकल टेक्सचर, सुर, लगाओ, एक्सप्रेशन सुनें। वह अपने गानों की प्लेबैक सिंगिंग खुद कर सकते थे। लेकिन मुझे लगता है कि एक परफेक्शनिस्ट होने के नाते उन्हें इसमें ऐसा कुछ नहीं लगा जो उन्हें करना चाहिए। मुझे लगता है उनके करीबी लोग इस बारे में ज्यादा बता सकते हैं।'
Citadel Trailer: प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बुरी खबर! 'सिटाडेल' के ट्रेलर का अभी और करना होगा इंतजार
Amazed and in awe of Dilip Kumar sahab’s singing skills. This is live. Hear the vocal texture, the sur, lagao, expression. He could’ve done his own playback but I think being a perfectionist didn’t feel was something he should do. People close to him can share more on it I guess. pic.twitter.com/YkLIadVKLZ
— Ali Zafar (@AliZafarsays) February 28, 2023
नहीं पसंद आया था जावेद अख्तर का बयान
कुछ दिनों पहले अली जफर ने पहले दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर की तीखी टिप्पणी पर नाराजगी जताई थी। जावेद ने कहा था कि, 'जब भारतीय 26/11 के मुंबई आतंकी हमले की बात करें तो पाकिस्तानियों को बुरा नहीं मानना चाहिए।' अली जफर ने जावेद अख्तर के बयान पर अपनी टिप्पणी देते हुए इंस्टाग्राम पर लंबे-चौड़े पोस्ट साझा किए थे। इससे पहले अली जफर को जावेद अख्तर की तारीफ करने के लिए खूब ट्रोल भी किया गया था। पाकिस्तान में हुई कड़ी निंदा के बाद भी जावेद अख्तर पर कोई असर नहीं पड़ा। भारत लौटने के बाद जावेद साहब ने कहा था कि पाकिस्तान में रहते हुए उन्हें अपने मन की बात कहने में कोई डर नहीं लगा।
Swini Khara: 'एमएस धोनी' की बहन ने की सगाई! परियों की रानी लगीं स्विनी खेरा, तस्वीरें देख नहीं हटेगी नजर
अली जफर ने किया बॉलीवुड में काम
आपको बता दें, अली जफर उन पाकिस्तानी कलाकारों में से हैं, जो भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। पाकिस्तान के बड़े एक्टर्स की लिस्ट में शामिल अली ने बॉलीवुड की 'तेरे बिन लादेन', 'किल दिल', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'चश्मे बद्दूर' सहित कई और फिल्मों में काम किया है। वह एक्टर होने के साथ ही सिंगर भी हैं।
Box Office Report: पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी 'पठान', जानें बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल