फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ali fazal next hollywood film kandahar is set to release on over 2000 screens in the America

Ali Fazal: साल की सबसे बड़ी रिलीज होगी 'कंधार', अमेरिका में 2000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर मचाएगी धमाल

Mon, 22 May 2023 02:58 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 22 May 2023 02:58 PM IST
सार

अली फजल की अगली हॉलीवुड फिल्म कंधार इस सीजन की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसे अली के करियर की सबसे बड़ी रिलीज में से एक माना जा रहा है।

विज्ञापन
ali fazal next hollywood film kandahar is set to release on over 2000 screens in the America
अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अली फजल इन दिनों लगातार हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ रहे हैं। अब जल्द ही वह फिल्म 'कंधार' में स्टार जेरार्ड बटलर के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म 26 मई, 2023 को स्क्रीन पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि यह अभिनेता की इस साल की सबसे बड़ी रिलीज फिल्मों में से एक है। अब यह फिल्म अमेरिका में 2000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन


उत्साहित हैं अली फजल
अली फजल की अगली हॉलीवुड फिल्म कंधार इस सीजन की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसे अली के करियर की सबसे बड़ी रिलीज में से एक माना जा रहा है। फिल्म अमेरिका में 2000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है। इसके बारे में बात करते हुए अली फजल ने कहा, मैं इस डेवेलपमेंट से बहुत उत्साहित हूं। अकेले अमेरिका में इस फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज होना है। और एक्शन स्पाई थ्रिलर होने के नाते, फिल्म के लिए भारी संख्या में ऑडियंस है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Janhvi Kapoor: नन्ही राजकुमारियों को जान्हवी ने दी द लिटिल मरमेड थीम पार्टी, कहा-फिल्म का नहीं कर सकती इंतजार!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सितारे आएंगे नजर 
अली फजल ने आगे कहा, यूएस में एक प्रमुख वीकेंड के साथ व्यापक रिलीजिंग को लेकर मैं इसके धमाकेदार होने की उम्मीद कर रहा हूं। फिल्म में एक पूर्ण मनोरंजनकर्ता होने के सभी तत्व हैं। यह अली फजल की लेटेस्ट इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में जेरार्ड बटलर, ट्रेविस फिम्मल, नाविड नेघाबन नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 26 मई को अमेरिका में और दुनियाभर में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed