{"_id":"ad714f65dccf1a45a9911f2e9d83ec7e","slug":"akshy-kumar-refused-karan-s-offer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय ने करण जौहर का ठुकराया ऑफर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय ने करण जौहर का ठुकराया ऑफर
अमर उजाला,मुंबई
Updated Sat, 07 Dec 2013 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने करन जौहर को निराश कर दिया है। बीते कुछ समय से चर्चा थी कि करन के बैनर तले फिल्म ‘गुटका’ बनाने का तैयारी हो रही है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल करेंगे।
विज्ञापन
यही नहीं, वह फिल्म में को-प्रोड्यूसर भी होंगे। परंतु अब खबर है कि अक्षय ने फिल्म करने से इंकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों करन जौहर ने अक्षय को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई, जो उन्हें पसंद नहीं आई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि अक्षय ने जौहर से कहा कि वे लोग साथ में काम तो करेंगे, मगर किसी और फिल्म में।
सूत्र बताते हैं कि यह फिल्म देश के एक गुटखा किंग की जिंदगी से प्रेरित है।
जिसका निर्देशन पुनीत मल्होत्रा को करना था। परंतु अब अक्षय के इंकार के बाद प्रोजेक्ट लटक गया है। वैसे अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि जिस ढंग से हाल ही में पुनीत की फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की है, वह देख कर अक्षय के पैर डगमगा गए।
विज्ञापन
करन अगर खुद ‘गुटका’ को डायरेक्ट करने की बात कहते तो शायद नतीजा कुछ और होता।