फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshaye Khanna joined Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Chhaava as per Report

Chhava: विक्की-रश्मिका की 'छावा' में हुई इस दमदार एक्टर की एंट्री, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Wed, 18 Oct 2023 11:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 18 Oct 2023 11:19 PM IST
सार

आगामी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज पर एक किताब पर आधारित होगी, जिसे डॉ. जयसिंगराव पवार ने लिखा है। 

विज्ञापन
Akshaye Khanna joined Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Chhaava as per Report
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि जरा हटके जरा बचके के बाद वह  एक ऐतिहासिक ड्रामा में लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने के लिए फिर से तैयार हैं। छावा नाम की यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित होगी। वहीं, रश्मिका मंदाना भी फिल्म में प्रमुख महिला किरदार येसुबाई भोंसले की भूमिका निभाएंगी। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन

Scam 2003 Vol 2: 'स्कैम 2003 द तेलगी स्टोरी' के अगले भाग का ट्रेलर जारी, इस दिन रिलीज होगी हंसल मेहता की सीरीज

विज्ञापन

Akshaye Khanna joined Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Chhaava as per Report
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
छावा में हुई अक्षय खन्ना की एंट्री!

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म से अक्षय खन्ना भी जुड़ गए हैं। फिल्मफेयर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय भी छावा का हिस्सा होंगे। फिल्म में वह औरंगजेब का अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अनिल कपूर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए टीम में शामिल हुए हैं।आगामी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज पर एक किताब पर आधारित होगी, जिसे डॉ. जयसिंगराव पवार ने लिखा है। बता देंं कि अक्षय अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म दृश्यम 2 में देखा गया था। फिल्म में अजय देवगन, काजोल और इशिता दत्ता जैसे कलाकार थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Akshaye Khanna joined Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Chhaava as per Report
एनिमल-सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
सैम बहादुर में दिखेंगे विक्की

विक्की कौशल के बारे में बात करते हुए छावा के अलावा,अभिनेता अपनी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म सैम बहादुर की रिलीज के लिए भी तैयार हैं। मेघना गुलजार के निर्देशिन में बनी इस फिल्म में फातिमा सना शेख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं, जबकि सान्या मल्होत्रा सैम मानेकशॉ की पत्नी सिल्लो मानेकशॉ का रोल निभाएंगी। यह फिल्म इस साल के अंत में एक दिसंबर को रणबीर कपूर की एनिमल के साथ भिड़ेगी। इसके अलावा, विक्की के पास शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की डंकी भी है। उनके पास धर्मा प्रोडक्शंस की मेरे मेहबूब मेरे सनम भी है, जिसमें तृप्ति डिमरी और एमी विर्क हैं। वहीं, रश्मिका जल्दी ही एनिमल में नजर आने वाली हैं।
SRK-Suhana Film: शाहरुख-सुहाना की फिल्म पर आया नया अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed