{"_id":"94c9cdea-345d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"akshay-refuse-khatron-ke-khiladi-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय नहीं करेंगे 'खतरों के खिलाड़ी' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय नहीं करेंगे 'खतरों के खिलाड़ी'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Nov 2012 10:02 AM IST
विज्ञापन
एक समय रियैलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का चेहरा रह चुके अक्षय कुमार ने अब इस शो को करने से मना कर दिया है। हाल ही में जब यह शो उन्हें ऑफर हुआ तो उन्होंने तारीखों की परेशानी बताते हुए यह शो करने से मना कर दिया। हालांकि इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों की मानें तो अक्षय पुराना हिसाब चुका रहे हैं।
एक समय उन्हें इस शो से बाहर का रास्ता दिखाकर उनकी जगह प्रियंका चोपड़ा को साइन कर लिया गया था। अक्षय के मना करने के बाद शो से जुड़ी टीम अजय देवगन को मनाने के लिए पहुंची लेकिन वहां भी उनकी दाल नहीं गली। अजय ने भी साफ कर दिया कि उनके पास इस शो के लिए समय नहीं है। जिसके बाद यह शो 'फोर्स' फिल्म फेम विद्युत जामवाल को ऑफर हुआ है।
बताते चले कि दर्शकों ने विद्युत का फिल्म 'फोर्स' में देखा है। 'फोर्स' के बाद विद्युत इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा बन गए हैं। उनकी बॉडी हो या स्टंट सभी पर जमकर चर्चा हुई है। वैसे उन्हें साइन उनकी आगामी फिल्म 'कमाडों' की सफलता के बाद ही किया जाएगा।
विज्ञापन
कमांडो में विद्युत मिस इंडिया पूजा चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 2013 के शुरुआत में रिलीज होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस नए होस्ट के साथ 'खतरों के खिलाड़ी' शो कितना सफल हो पाएगा।