{"_id":"091b02fa5f1d6018f82e7d4f98ab097b","slug":"akshay-kumar-will-go-in-karan-johar-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों के घर में आएंगे अक्षय भी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवादों के घर में आएंगे अक्षय भी
अमर उजाला,मुंबई
Updated Wed, 18 Dec 2013 04:43 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार भी विवादों के घर में आने जा रहे हैं। हालांकि ट्विंकल खन्ना इस बात से मना कर रही हैं।
विज्ञापन
कॉफी विथ करण के चौथे सीजन में वह सब होने जा रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ था। इस बार शो के होस्ट करण जौहर सलमान खान और आमिर खान जैसे बिगेस्ट स्टार्स को लाने में कामयाब हो गए।
अब अगले जिस सुपर स्टार को इस शो में भाग लेते देखा जा सकेगा, वे हैं खिलाड़ी कुमार अक्षय। उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार भी सलमान और आमिर की तरह ही करण के अंतरंग मित्रों में नहीं आते हैं।
विज्ञापन
यही वजह है कि इससे पहले के किसी भी सीजन में ये तीनों ही सुपर स्टार नहीं दिखाई दिए। लेकिन इधर समीकरण बदले हैं। करण की किंग खान से थोड़ी दूरी बनी है, सो सलमान, आमिर और अक्षय ने उनके साथ कॉफी पीने का मन बना लिया।
विज्ञापन
जहां तक अक्की की बात है, वे करण के बैनर की एक फिल्म में भी काम करनेवाले हैं। अब उनके करण से नए रिश्ते बनने शुरू हुए हैं। हालांकि अक्षय ये रिश्ते काफी सोच समझ कर बना रहे हैं।
कॉफी विथ करण में करण ने अक्की को उनकी बीवी ट्विंकल के साथ बुलाया था, परंतु वे अकेले ही इस शो में भाग ले रहे हैं। ट्विंकल ने इनकार कर दिया कि वे इस तरह के किसी टॉक शो में भागीदारी नहीं कर सकतीं, जिसमें निजी जिंदगी से संबंधित सवाल किए जाते हों।