'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' का पहला पोस्टर रिलीज, स्वच्छ आजादी लिए तैयार हो जाएं
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' का पहला पोस्टर गुरुवार को लॉन्च किया गया। यह पोस्टर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में रिलीज किया है। इस पोस्टर में भूमि और अक्षय स्त्री और पुरुष को दर्शा रहे हैं।
पोस्टर पर लिखा है 'स्वच्छ आजादी'। साथ ही पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी गई है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। बता दें कि यह फिल्म प्रधामंत्री मोदी के स्वच्छ अभियान पर आधारित है। अक्षय कुमार ने हिंदी और इंग्लिश पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'तैयार हो जाइए स्वच्छ आजादी के लिए। टॉयलेट- एक प्रेम कथा एक अनोखी प्रेम कहानी आ रही है- 11 अगस्त 2017।' यह पोस्टर देर रात रिलीज हुआ जिसे अभी तक ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय और भूमि पति-पत्नी की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं सना खान अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाएंगी।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on