फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay kumar turns up his Selfiee game fan asks why he’s wearing Ranveer ka jacket

सोशल मीडिया: अक्षय कुमार ने इमरान हाशमी के साथ शेयर की सेल्फी, यूजर्स बोले- रणवीर की जैकेट क्यों पहन ली?

Wed, 12 Jan 2022 02:15 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 12 Jan 2022 02:15 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। बुधवार को अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट साझा की हैं। इन दोनों ही तस्वीरों में वह सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Akshay kumar turns up his Selfiee game fan asks why he’s wearing Ranveer ka jacket
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। बुधवार को अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट साझा की हैं। इन दोनों ही तस्वीरों में वह सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। एक सेल्फी में वह अभिनेता इमरान हाशमी के साथ दिख रहे हैं। प्रशंसकों ने जैसे ही अक्षय कुमार की सेल्फी देखी तो इसका रणवीर सिंह कनेक्शन भी खोज निकाला।

पहली तस्वीर में अक्षय कुमार अकेले सेल्फी ले रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में उनके साथ इमरान हाशमी भी हैं। यह तस्वीर किसी हाईवे की है। जहां दोनों दो बाइक्स पर हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी रोड ट्रिप पर हैं। इस सेल्फी को शेयर करते हुए 54 साल के अभिनेता अक्षय कुमार ने लिखा, "दिन की शुरुआत एक सेल्फी के साथ करें! क्यों नहीं?"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)



इस फोटो में अक्षय गोल्डन कलर की जैकेट में दिख रहे हैं और उन्होंने आंखों पर चश्मा लगा रखा है। इन दोनों ही पोस्ट पर अक्षय कुमार के फैंस जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। उनकी गोल्डन जैकेट देखकर उनका मजाक भी बनाया जा रहा है और एक फैन ने पूछा कि उन्होंने रणवीर सिंह की जैकेट क्यों पहन ली? जबकि एक अन्य ने कहा कि क्या उन्होंने रणवीर की जैकेट उधार ले रखी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)



एक अन्य यूजर ने लिखा, "रणवीर की जैकेट पहनने के पोज मार रहे हो सर जी " वहीं, अक्षय कुमार ने इमरान हाशमी के साथ जो सेल्फी शेयर की है उसके कैप्शन में लिखा है, “खुद को सही सेल्फी पार्टनर मिला! अरे करण जौहर, क्या हमने इस सेल्फी गेम को खत्म कर दिया है?” अक्षय कुमार की पहली पोस्ट को 14 लाख और दूसरी पोस्ट को 8 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed