{"_id":"593a5d634f1c1ba3379c7e90","slug":"akshay-kumar-supposed-to-play-salman-khan-brother-in-tubelight-revealed-kabir-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ट्यूबलाइट' के लिए ये एक्टर था कबीर खान की पहली पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ट्यूबलाइट' के लिए ये एक्टर था कबीर खान की पहली पसंद
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Fri, 09 Jun 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
ट्यूबलाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' लंबे समय से चर्चा में चल रही है। इस फिल्म में सोहले खान और सलमान खान सात साल बाद पर्दे पर साथ नजर आएंगे। रियल लाइफ में तो सलमान और सोहेल का भाईहुड देखने को मिलता ही है और फिल्म में भी दोनों का भाई-प्रेम दिखाया गया है। लेकिन बता दें कि सोहेल फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान की पहली पसंद नहीं थे।
विज्ञापन
न्यूज पोर्टल डीएनए की एक खबर के अनुसार, कबीर खान फिल्म में अक्षय कुमार को सलमान का भाई बनाना चाहते थे। दरअसल कबीर ए-लिस्टिड एक्टर को फिल्म में लेना चाहते थे और अक्षय उनकी पहली पसंद थे।कबीर ने कहा, 'हम रियल लाइफ के भाइयों को लेनी की जगह किसी दूसरे एक्टर को फिल्म में लेना चाहते थे और उनकी कैमेस्ट्री दिखाना चाहते थे। लेकिन सलमान ने फिल्म में सोहेल को लेने का सुझाव दिया।'
विज्ञापन
कबीर ने बताया कि हम स्क्रिप्ट लिख रहे थे और इससे पहले कुछ डिसाइड कर पाते, सलमान ने मुझे सोहेल को लेने के लिए मना लिया। शायद मुझे दूसरे एक्टर और सलमान के बीच वो कैमेस्ट्री बनाने में समय लग जाता जो सोहेल और सलमान पहले से शेयर करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा अक्षय को फिल्म में बॉक्स ऑफिस क्लैक्शन की वजह से भी वो लेना चाह रहे थे। सलमान ने कहा, 'कबीर किसी बड़े एक्टर को फिल्म में कास्ट करने का सोच रहे थे जिससे की हम बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड कायम कर सकें।' वहीं सोहेल को लिए जाने पर सलमान ने कहा, 'मैं फिल्म में सहज महसूस करना चाहता था और सच कहूं तो सोहेल के साथ मुझे एक्टिंग करने की जरूरत नहीं पड़ी इमोशंस खुद ब खुद निकल आए।'