फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Shares Update on Mother's Health: 'Very Tough Time For My Family'

हेल्थ अपडेट: अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की तबीयत खराब, अभिनेता ने कहा- दुआ करें

Tue, 07 Sep 2021 09:31 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 07 Sep 2021 09:31 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Shares Update on Mother's Health: 'Very Tough Time For My Family'
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। अक्षय कुमार अपनी मां को देखने के लिए ब्रिटेन से मुंबई वापस पहुंच गए हैं। वहीं, अब अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनके परिवार के लिए यह मुश्किल समय चल रहा है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने कहा कि उनके लिए हरेक व्यक्ति की दुआ मायने रखती है।
विज्ञापन


अक्षय कुमार लिखते हैं कहा, 'शब्दों से ज्यादा मैं आप सभी के प्यार और दुआओं से टच्ड महसूस कर रहा हूं। आप सभी का शुक्रिया मेरी मां की हेल्थ के बारे मे पूछने के लिए। मेरे और परिवार के लिए यह मुश्किल घड़ी है। हर घंटा मुश्किल से निकल रहा है। आप सभी की हरेक दुआ मेरे लिए मायने रखती है। मदद के लिए शुक्रिया।' साथ ही अभिनेता ने कैप्शन में हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन


हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती हैं अक्षय की मां
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हैं। ऐसे में अक्षय कुमार यूके से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आये हैं। बता दें कि अक्षय को अपनी मां से बेहद लगाव है। इसलिए ही उन्होंने उनके अस्वस्थ होने पर शूटिंग बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौटने का निर्णय लिया है।

अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कुछ हफ्तों से यूके में अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार अपनी मां के साथ रहने के लिए वापस लौटे हैं। उन्होंने निर्माताओं से उन दृश्यों की शूटिंग जारी रखने के लिए कहा है, जिनमें उनकी उपस्थिति की आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें कि अरुणा भाटिया की उम्र 77 साल के करीब है और कुछ साल पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी।  बता दें कि अरुणा भाटिया फिल्म प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जिनमें हॉलीडे, नाम सबनम और रुस्तम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed