फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar's released teaser to film 'Baby'

जानिए अक्षय कुमार करने वाले हैं क्या कमाल?

Sat, 22 Nov 2014 09:17 AM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar's released teaser to film 'Baby'

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'बेबी' का टीजर माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर डाला है। उन्होंने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर तीन दिसंबर को लॉन्च होगा।

विज्ञापन


अक्षय ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, "यहां बेबी सिजल है, जिसका इंतजार है। फर्स्ट लुक तीन दिसंबर को लॉन्च होगा।" जारी हुए टीजर में फिल्म के अलग-अलग फिल्माए गये सीन के अलावा अक्षय कुमार के कुछ स्टंट शामिल किए गए हैं। इसमें अक्षय एक बार फिर मूंछों के नये अवतार में नजर आयेंगे।
विज्ञापन


अक्षय ने संदेशों की श्रृंखला से प्रशंसकों में नीरज पांडे की फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है। अक्षय ने लिखा, "मुझे 'बेबी' फिल्म में नीरज के साथ काम करना अच्छा लगा और मैं सारे एक्शन करीब से देखना चाहता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


देखिए टीजर।

आतंक के मकड़जाल से निपटेंगे अक्षय

Akshay Kumar's released teaser to film 'Baby'

फिल्म में अक्षय कुमार देश की सुरक्षा के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाने वाली टीम को लीड कर रहें हैं। जो एक सीक्रेट मिशन पर है। जो विदेशी जमीन से जुड़े लिंक तलाश कर उससे निपटती है। हीरो अपने मिशन को अपने अंदाज में हल करता है। फिल्म में आज के आतंकी मकड़जाल को फिल्माया गया है।


फिलहाल फिल्म की शुटिंग काठमांडू, इस्तांबुल, अबू धाबी, दिल्ली और मुंबई में हो रही है। फिल्म में जबरदस्‍त एक्शन है। फिल्म में राना डग्गूबती, अनुपम खेर और डैनी डेंजोंगपा भी नजर आएंगे। फिल्म अगले साल प्रदर्शित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed