फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Parineeti starrer film mission raniganj the great bharat rescue movie song jalsa 2.0 out

Mission Raniganj: मिशन रानीगंज का नया गाना जलसा 2.0 हुआ रिलीज, दिखी अक्षय- परिणीति की शानदार केमिस्ट्री

Sun, 17 Sep 2023 12:18 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 17 Sep 2023 12:18 PM IST
सार

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म मिशन रानीगंज का पहला गाना जलसा 2.0 रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Parineeti starrer film mission raniganj the great bharat rescue movie song jalsa 2.0 out
जलसा 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'मिशन रानीगंज' में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के दमदार टीजर के बाद अब इसका पहला गाना जलसा 2.0 रिलीज हुआ है। टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू' टीजर आउट होने के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म का टीजर काबिल-ए-तारीफ था। इसने दर्शकों के बीच एक अलग लेवल की एक्साइटमेंट बढ़ा दी।
विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में मिशन रानीगंज का गाना जलसा 2.0 रिलीज किया गया है। गाने के दौरान अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार दिख रही है। वहीं, गाने में अक्षय कुमार जसवंत गिल के लुक में दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुर्ता पायजामा और पगड़ी पहनी हुई है। वहीं, परिणीति चोपड़ा सूट सलवार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar Parineeti starrer film mission raniganj the great bharat rescue movie song jalsa 2.0 out
जलसा 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही गाने के दौरान अक्षय कुमार भांगड़ा करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, परिणीति अक्षय का पूरा साथ देती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही यूजर्स को यह गाना काफी पसंद आ रहा है और वे लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- शानदार म्यूजिक और बीट्स के साथ एनर्जेटिक सॉन्ग। पूरे गाने में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा के बीच की शानदार केमिस्ट्री बेजोड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा- 56 साल की उम्र में खिलाड़ी का एनर्जी लेवल को मैच नहीं कर सकता।

विज्ञापन

पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडेक्शन के बैनर तले बनी 'मिशन रानीगंज' की कहानी विपुल के रावल ने लिखी है। ये कहानी 1989 में हुए रानीगंज कोयला क्षेत्र का पतन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म 5 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बात करें फिल्म की कास्ट की तो अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा के अलावा फिल्म में दिब्येंदु भट्टाचार्या, रवि किशन, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, वरुण बडोला जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें: 'मोस्टली सेन' ने बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से की सगाई, वरुण धवन-अनिल कपूर ने कपल को दीं शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed