{"_id":"fa18f974e0c1485b232b53a5545d906f","slug":"akshay-kumar-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे से बाल-बाल बचे अक्षय कुमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खतरे से बाल-बाल बचे अक्षय कुमार
मुंबई ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार को लेकर खबर आ रही है कि वह एक खबरे से बाल-बाल बचे हैं। मौसम खराब होने की वजह से एक हादसा होते-होते टल गया है।
विज्ञापन
अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा का प्रमोशन अक्षय कुमार पर बहुत भारी पडऩे वाला था। नसीब की बात है कि वे बाल-बाल बच गए। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए वे एक हिट सीरियल के स्पेशल ऐपीसोड में भागीदारी करनेवाले थे।
इस ऐपीसोड की शूटिंग के लिए उन्हें एक हेलीकॉप्टर से मुंबई के नजदीक हिल टूरिस्ट प्लेस लोनावाला जाना था। लेकिन खराब मौसम की वजह से वे कई घंटे लेट हो गए। समय से एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी अक्की को इस स्पेशल उड़ान के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
आखिर वे थक हार कर अपने जुहू स्थित फ्लैट पर लौट आए कि एयरपोर्ट से एक बार फिर रवानगी का संदेश आ गया। चूंकि महत्वाकांक्षी फिल्म के प्रमोशन का मामला था, इसलिए अक्की को दोबारा एयरपोर्ट जाना पड़ा। लेकिन यह क्या कि एक बार फिर उन्हें खराब मौसम की सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
खैर, बाद में किसी तरह उन्होंने हैलीकॉप्टर से लोनावाला के लिए उड़ान भरी। लेकिन आश्चर्य की बात कि काफी इंतजार करने के बाद भी उन्हें लोनावाला टर्मिनल पर उतरने के सिग्नल नहीं मिले। उनका चॉपर काफी समय तक बेमतलब ही आकाश में चक्कर काटता रहा।
काफी समय तक चक्कर काटने के बाद अंत में उन्हें मुंबई वापस जाने का संकेत मिल गया। कोई दुर्घटना न घटे, इसलिए यह आदेश दिया गया था।
आखिरकार अक्की के हैलीकॉप्टर को यू टर्न लेना पड़ा। कहने की जरूरत नहीं कि अक्की की हालत लौट के बुद्धू घर को आए जैसी हो गई। लेकिन घर पहुंचकर अक्की ने राहत की सांस ली। शुक्र मनाया कि वे सही सलामत घर पहुंच गए यानी फिर एक कहावत उन पर लागू हो गई कि जान बची तो लाखों पाए।