{"_id":"712ff29e718f2ba3b2a21a13ea7eb69f","slug":"akshay-kumar-in-gray-shade-in-once-upon-a-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार अक्षय से शराफत की उम्मींद न करें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस बार अक्षय से शराफत की उम्मींद न करें
रवि बुले
Updated Wed, 07 Aug 2013 07:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार के घर में उनसे कोई नहीं पूछता कि आप बाहर क्या कर के आ रहे हैं? घर में सिर्फ घर की बातें होती हैं। ऐसे में अगर वे खिलाड़ी से विलेन बन गए हैं तो किसी को आश्चर्य नहीं करना चाहिए। आपको भी नहीं।
विज्ञापन
अब अक्षय कुमार से शराफत की उम्मीद छोड़ दें। वह ऐसे खिलाड़ी नहीं रहे, जो सौ लफंगों को दांव देकर कर अकेले हीरोइन को बचे लेते हैं। सवा सौ से ज्यादा फिल्में कर चुके अक्षय कुमार विलेन बन चुके हैं। जब शाहरुख खान, अजय देवगन और ऋतिक रोशन के बाद करण जौहर तक ‘बॉम्बे वेलवेट’ में खलनायक के रूप में नजर आने को तैयार हैं तो अक्षय क्यों पीछे रह जाएं।
विज्ञापन
हिंदी सिनेमा नए जोखिम उठाने के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में कलाकार भी एक ही इमेज से बंधे नहीं रहना चाहते। अतः इस खिलाड़ी ने चोला बदल लिया है। निर्देशक मिलन लुथरिया की 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबईः दोबारा’ में अक्षय अंडरवर्ल्ड डॉन शोएब की भूमिका में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह किरदार दाऊद इब्राहिम को आधार बना कर लिखा गया है।
विज्ञापन
मिलन कहते हैं, ‘विलेन के रूप में अक्षय का स्क्रीन प्रजेंस बहुत बढ़िया है। वह काफी स्ट्रांग विलेन हैं।’ तो क्या वे गब्बर, मोगेंबा, डागा या कांचा की तरह दर्शकों के दिलों में डर और नफरत पैदा कर सकेंगे? नहीं, उनका किरदार ऐसा नहीं है जो खून की होली खेले। फिल्म एक अंडरवर्ल्ड डॉन के प्रेम में पड़ने कहानी है। जो किसी भी कीमत पर प्यार को हासिल करना चाहता है।
मिलन के अनुसार, ‘पिछली फिल्म अंडरवर्ल्ड के दो लोगों के बीच शहर पर कब्जा करने की होड़ की कहानी थी। इस बार अंडरवर्ल्ड के गुरू-चेले एक लड़की की मोहब्बत पाने के लिए आमने-सामने होंगे।’वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई में अजय देवगन के किरदार ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
क्या अक्षय उस कसौटी पर खरे उतरेंगे? अक्षय कहते हैं ‘हमारी तुलना मत कीजिए। मैंने यह सोच कर फिल्म नहीं की कि मैं अजय से बेहतर काम करके दिखाउंगा। हम यहां किसी पर भारी पड़ने के लिए काम नहीं करते। हम सबकी अपनी अलग-अलग पहचान है। हम उसी के अनुसार अपनी सीमाओं में काम करते हैं। हम महालक्ष्मी रेस कोर्स के घोड़े नहीं हैं, जो आपस में एक-दूसरे से होड़ करें।’
पिछले दिनों हॉलीवुड के सुपर स्टार अल पचीनो द्वारा अक्षय के काम की तारीफ की खबरें मीडिया में थीं। अक्षय इसे सिर्फ अपनी नहीं पूरे बॉलीवुड की सफलता बताते हैं। कहते हैं, ‘अच्छी बात है कि हमारे सिनेमा को अब विदेश में भी पहचान मिल रही है।’ फिल्म में अक्षय के साथ इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। सोनाक्षी के साथ अक्षय की यह तीसरी फिल्म है। ‘राउडी राठौड़’ और ‘जोकर’ में दोनों पहले साथ आ चुके हैं।
अक्षय कहते हैं, ‘वह पहली फिल्म के मुकाबले काफी मैच्योर हो चुकी हैं। उनका अभिनय सुधरा है। वह प्रतिभावान हैं।’ वह बताते हैं, ‘कुछ दिन पहले ही मैंने उनकी ‘लुटेरा’ देखी। उन्होंने कमाल का अभिनय किया है।’ वंस अपॉन... में अक्षय फिल्म हीरोइन का किरदार निभा रहीं सोनाक्षी पर फिदा दिखेंगे। लेकिन वे उनसे यह कहने से भी नहीं चूकते कि ‘प्यार में मरने के लिए तैयार हो जाओ।’ मतलब साफ है कि इस विलेन से शराफत की उम्मीद वाकई बेकार है!