फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Film OMG 2 Mahadeva Song Out Actor shares post says its time for my favourite track

Mahadeva Song: 'ओएमजी 2' का 'महादेवा' गाना हुआ रिलीज, अक्षय कुमार ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Fri, 18 Aug 2023 02:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 18 Aug 2023 02:43 PM IST
सार

'ओएमजी 2' का गाना 'महादेवा महादेवा' रिलीज हो चुका है। खुद अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Film OMG 2 Mahadeva Song Out Actor shares post says its time for my favourite track
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। 11 जुलाई को फिल्म 'गदर 2' के साथ रिलीज हुई इस फिल्म पर भी दर्शकों का खूब प्यार बरस रहा है। फिल्म का कलेक्शन भले ही 'गदर 2' जितना नहीं हो रहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत पकड़ बरकरार है। फिल्म देख रहे दर्शक तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच इस फिल्म का गाना 'महादेवा' भी रिलीज हो गया है।

विज्ञापन

Ghoomar Twitter Review: 'यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार की हकदार है', सैयामी खेर और अभिषेक बच्चन की अदाकारी ने जी
विज्ञापन


अक्षय कुमार ने साझा किया पोस्ट
'ओएमजी 2' का गाना 'महादेवा महादेवा' रिलीज हो चुका है। खुद अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। एक्टर ने गाने का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'अब मेरे सबसे पसंदीदा ट्रैक की बारी...महादेवा, महादेवा गाना रिलीज हो चुका है। आप भी सुनिए !! '
विज्ञापन
विज्ञापन

Anil Sharma: ओएमजी 2 को लेकर ट्वीट करना गदर 2 के निर्देशक को पड़ा भारी, अब अनिल शर्मा ने इंटरनेट पर मांगी माफी

यूजर्स ने लुटाया प्यार
एक्टर के इस पोस्ट पर दर्शक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप बॉलीवुड के किंग हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लीजेंड 'ओएमजी 2' देखने जा रहे हैं। शानदार फिल्म है।' एक यूजर ने लिखा, 'अक्की ओएमजी 2 सुपर डुपर हिट है। यह गाना भी जबर्दस्त है। हर हर महादेव।' बता दें कि अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने महत्वपूर्ण किरदार अदा किए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)



पंकज त्रिपाठी का चला जादू
इस फिल्म में एक बार फिर पकंज त्रिपाठी ने दर्शकों पर अपना जादू चलाया है। कांति शरण मुद्गल के रूप में अभिनेता ने एक संवेदनशील और सपोर्टिव पिता का किरदार बखूबी अदा किया है। वहीं, यामी गौतम फिल्म में एक वकील के रूप में नजर आईं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 100 करोड़ रूपये का आंकड़ा छूने के करीब है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक यह फिल्म 89.80 करोड़ कमा चुकी है। 
TRP Week 32: 'अनुपमा' को करना पड़ा रहा कड़ा मुकाबला, पछाड़ने के लिए तेजी से आगे बढ़ा ये शो, देखें TRP रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed