{"_id":"6ea8b1bd1218a4d6fa107f573335e7a7","slug":"akshay-kumar-bought-35-songs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय ने ये क्या खरीद लिया?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय ने ये क्या खरीद लिया?
अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 30 Sep 2013 05:05 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार ने अपने प्रोडक्शन हाउस को सफल बनाने के लिए नई-नई योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं। इधर उन्होंने अपने बैनर की फिल्मों के लिए बने बनाए गानों में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
हाल ही में उन्होंने विभिन्न गायकों और संगीतकारों के रेडीमेड पैंतीस गाने खरीदे हैं। खिलाड़ी कुमार की सोच यह है कि वे अपने प्रोडक्शन की फिल्मों में हिट गाने आसानी से फिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
हर फिल्म में लव सीन्स के गानों के लिए लगभग एक जैसी ही स्थितियां होती हैं, इसलिए रेडीमेड गीतों को लेने में कोई हर्ज नहीं।
वैसे भी वे अपनी पिछली फिल्मों दे दना दन, खिलाड़ी 786 और चांदनी चौक टू चाइना में यह फार्मूला सफलतापूर्वक आजमा चुके हैं।
यही वजह है कि आजकल उनके ऑफिस में सीडी देने वाले नई उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर्स की आवाजाही बहुत ज्यादा दिखती है।