{"_id":"da22d16a6c8fc88b10ceb58d3955f4f0","slug":"akshay-kumar-bach-with-action-in-boss","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बॉस' में अक्षय कुमार ने फिर किया स्टंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बॉस' में अक्षय कुमार ने फिर किया स्टंट
अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 12 Sep 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की आगामी रिलीज फिल्म है 'बॉस'। अक्षय ने एक बार फिर अपना स्टंट खुद किया है।
विज्ञापन
हालांकि इस बार का स्टंट किसी ऊंची इमारत से कूदने या आग के बीच से निकलने का नहीं था। अब की खिलाड़ी कुमार को गहरे पानी में एक्शन करना था। यह गहरा पानी एक पत्थर की खदान का था।
पत्थर निकालने के बाद बने चौड़े और गहरे गड्ढे में अक्की को शूटिंग करनी थी। बैंकॉक के एक इलाके में चल रही इस शूटिंग में खिलाड़ी कुमार को दिक्कत तब आई, जब उन्होंने पानी में छलांग लगाई।
विज्ञापन
एक तो पानी का टेम्प्रेचर 48 डिग्री सेंटिग्रेट था और दूसरा यह प्रदूषित ठहरा हुआ पानी था। ऐतिहात के तौर पर इस पानी में पचास लीटर दवाई डाली गई थी, जिससे कि हीरो को कोई इन्फेक्शन हो।
विज्ञापन
लेकिन तमाम सावधानियों के बावजूद अक्षय कुमार दिक्कत में आ गए। उनकी त्वचा में चकत्ते पड़ गए। यानी कि गड्ढे के पानी से वे पूरी तरह प्रभावित हो गए और उन्हें इन्फेक्शन हो गया।
अब एक बार फिर अक्की की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी कि इतनी परेशानी के बावजूद उन्होंने अपना सीन तेजी से पूरा किया, इसके बाद ही डॉक्टर से ट्रीटमेंट करवाया।