फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar and Rajinikanth Starrer movie 2.0 release date confirmed

रजनीकांत-अक्षय कुमार की '2.0' की रिलीज डेट तय, खत्म होगा 11 महीने का इंतजार

Wed, 11 Jul 2018 08:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar and Rajinikanth Starrer movie 2.0 release date confirmed

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सुपरस्टार रजनीकांत की बहुचर्चित फिल्म '2.0' लंबे समय से सुर्खियों में है। फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है। बीते दिनों यह तक खबर सुनने को मिली थी कि पोस्ट प्रोडक्शन का काम ना खत्म होने के चलते फिल्म '2.0' को अगले साल रिलीज किया जाएगा। लेकिन फिल्म से जुड़ी नई जानकारी जानने के बाद अक्षय और रजनीकांत के फैंस खुश हो जाएंगे। 

विज्ञापन


फिल्म '2.0' की रिलीज डेट की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विट करके दी है। उन्होंने फिल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी। उनके ट्वीट के अनुसार यह फिल्म 29 नवंबर 2018 को रिलीज होगी। बात करें फिल्म के नए पोस्टर की तो इसमें एक बाज (पक्षी) नजर आ रहा है और पोस्टर पर '2.0' की रिलीज डेट भी दिख रही है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि अक्षय और रजनीकांत के फैंस लंबे समय से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म '2.0' के अब तक कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। जिसमें रजनीकांत से लेकर अक्षय कुमार तक के लुक का खुलासा हो चुका हैै। अक्षय इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म '2.0' के साथ अक्षय तमिल फिल्म में डेब्यू भी कर रहें हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म '2.0' एशिया की सबसे महंगी फिल्मो में से एक है। अक्षय और रजनीकांत के अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी हैं।यह फिल्म साल की शुरुआत में 'पद्मावत' के साथ रिलीज होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed