Akshay-Nora: अक्षय-नोरा का ऑकलैंड में होने वाला शो बाढ़ के कारण रद्द, आयोजक बोले- खतरे में नहीं डाल सकते जान
ऑकलैंड में होने वाला अक्षय और नोरा का लाइव परफॉर्मेंस नहीं होगा। 'द एंटरटेनर्स शो' का ऑकलैंड में होने वाला शो बाढ़ की चेतावनी के बाद रद्द कर दिया गया है।
विस्तार
नोरा फतेही और अक्षय कुमार अभिनेत्री मौनी रॉय, सोनम बाजवा, दिशा पाटनी और अपारशक्ति खुराना के साथ 'द एंटरटेनर्स टूर' के लिए अमेरिका में हैं। ये कलाकार अलग-अलग शहरों में लाइव दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इससे पहले अटलांटा में पहले शो में अक्षय और नोरा ने अपने बैक-टू-बैक डांस परफॉर्मेंस दिए थे। अब ऑकलैंड में होने वाला अक्षय और नोरा का लाइव परफॉर्मेंस नहीं होगा। दरअसल, अक्षय कुमार के 'द एंटरटेनर्स शो' का ऑकलैंड में होने वाला शो बाढ़ की चेतावनी के बाद रद्द कर दिया गया है।
शो के स्थानीय आयोजक राह पाब्ला ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'हमारे संरक्षकों, प्रशंसकों, प्रायोजकों और हमसे और ऑकलैंड में एंटरटेनर्स शो से जुड़े सभी लोगों से गहरे दिल और ईमानदारी से माफी मांगते हुए हम खेद के साथ सूचित करते हैं कि इस शो को स्थगित कर दिया गया है। बाढ़ की चेतावनी और बॉलीवुड टीम उड़ान भरने और अपनी पूरी टीम को कैलिफोर्निया लाने के लिए सुरक्षित महसूस नहीं कर रही थी। हम जल्द ही एक नई तारीख की घोषणा करेंगे।'
Exclusive: आर्यन को गिरफ्तार करने वाले अफसर की बनेगी बायोपिक, ‘मैं अटल हूं’ के निर्माता की ये है पूरी योजना
रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में शो के आयोजक सुमन नाग ने कैलिफोर्निया से बाढ़ अलर्ट और आक्रामक मौसम की रिपोर्ट साझा की और कहा कि हम इतने सारे कलाकारों, क्रू और दर्शकों की सुरक्षा को जोखिम में नहीं डाल सकते। अमेरिकी मीडिया में के मुताबिक, कैलिफोर्निया राज्य में भारी बाढ़ और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के कई तटीय क्षेत्रों के प्रभावित होने के कारण 10 हजार से अधिक लोगों को निकाला गया है।
Shaeina Seth: साथ नहीं निभा पाया 'साथिया', शाइना बोलीं- नाजिम से संबंध तोड़े, लेकिन अब भी जोड़ा जाता है नाम
अमेरिका में एंटरटेनर्स के टूर में दिशा पटानी, मौनी रॉय और सोनम बाजवा के साथ अक्षय, नोरा ने लाइव दर्शकों का मनोरंजन किया है। इससे पहले अक्षय ने नोरा के साथ पुष्पा फिल्म से अल्लू अर्जुन और सामंथा रुथ प्रभु के गाने 'ऊं अंटावा' पर डांस किया था। हालांकि यह डांस सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया था। यूजर्स ने अक्षय और नोरा को अल्लू अर्जुन और सामंथा के स्टेप्स को कॉपी करने के लिए ट्रोल भी किया था।
Karisma Kapoor: 'कमबैक' शब्द सुन भड़क उठीं करिश्मा कपूर, 12 साल बाद 'मर्डर मुबारक' में मचाएंगी धमाल