{"_id":"5e0886430aa1250ea754e048c2a1a6ba","slug":"akshay-kumar-and-anita-advani-joined-bigg-boss-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"काका की लिव इन पार्टनर के साथ आए अक्षय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काका की लिव इन पार्टनर के साथ आए अक्षय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Sep 2013 07:35 PM IST
विज्ञापन
राजेश खन्ना की लिव इन रिलेशन पार्टनर अनीता आडवानी और अक्षय कुमार को एक ही जगह पर साथ आना पड़ा। मंच भी ऐसा जिस पर लाखों की आंखे जमी थीं।
विज्ञापन
अपने ससुर की लिव इन रिलेशन पार्टनर अनीता को काका के निधन के बाद उनके घर से बेदखल करने में अक्षय ने अपनी सास डिंपल कपाड़िया की पूरी मदद की थी। अक्षय की कोशिश से अनीता काका के घर में फिर प्रवेश नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
अनीता के साथ अक्षय और डिंपल को कोर्ट की लड़ाई भी लड़नी पड़ी। लेकिन अब एक ऐसा मौका आया कि दोनों को एक ही शो में आना पड़ा। 'बिग बॉस7' की पहली ही एपीसोड में अक्षय अपनी फिल्म 'बॉस' के प्रमोशन को पंहुचे।
विज्ञापन
जबकि अनीता का नाम इस शो के प्रतियोगी के रूप में सामने आया। गनीमत ये रही कि इन दोनों आमना-सामना नहीं हुआ। क्योंकि अक्षय शो पर पहले पंहुचे उनके जाने के बाद अनीता को बुलाया गया।