फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshara Singh is coming with song of colors of UP Bihar in holi 2025 will be released on this day

Akshara Singh: यूपी-बिहार के रंगों की खुशबू के साथ आ रही हैं अक्षरा सिंह, इस दिन रिलीज होगा होली वाला गाना

Mon, 24 Feb 2025 01:06 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Feb 2025 01:06 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का होली वाला गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस गाने को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। अक्षरा सिंह की रिलीज डेट के बारे में अब अक्षरा ने खुद बताया है।

विज्ञापन
Akshara Singh is coming with song of colors of UP Bihar in holi 2025 will be released on this day
अक्षरा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह होली के हिंदी गानों के साथ जल्द ही दस्तक देने वाली हैं। अक्षरा के इन गानों को होली स्पेशल एल्बम में बनाया गया है। छठ हो, होली हो या दिवाली अक्षरा के गानों के बिना हर त्योहार अधूरा सा लगता है। अब साल 2025 की होली पर अक्षरा का स्पेशल गाना आ रहा है।
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: ये मेरे लिए हराम है... शाहरुख ने ब्याज का पैसा लेने से किया इंकार, रेणु ने बताई दास्तान

विज्ञापन




 

Akshara Singh is coming with song of colors of UP Bihar in holi 2025 will be released on this day
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
इस दिन रिलीज होगा एल्बम
अक्षरा का होली वाला ये एल्बम 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है। खुद अभिनेत्री ने बताया कि गाने हिंदी में ही हैं, लेकिन उनकी खुशबू और रंग यूपी बिहार वाले हैं। गाने को अक्षरा ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है साथ ही गाने पर उन्होंने परफॉर्म भी किया है। इसमें होली के रंग नजर आ रहे हैं। शरारत भी है और त्योहार की उमंग भी।

सोशल मीडिया पर की पोस्ट
अक्षरा ने इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि ये गीत जरूर सुनिए और सुनाइए। होली साथ मनाते हैं। 27 फरवरी को आ रहा है गाना। पूरी टीम जिसने भी ये गाना बनाया है सभी को धन्यवाद।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


विज्ञापन

यूजर्स से मिली ऐसी प्रतिक्रिया
दर्शकों को टीजर इतना दिलचस्प लगा है कि गाने के प्रति उनकी बेकरारी बढ़ गई है। यूजर्स अक्षरा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुपरहिट'। एक यूजर ने लिखा, 'अबकी होली जानदार होने वाली है, अक्षरा का गाना जो आया है'। एक यूजर ने लिखा, 'पोस्टर बहुत प्यारा है'। इसके अलावा भी पोस्ट पर फैंस ने कई सारे हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं।

Rani Chatterjee: रानी पर चढ़ा 'मैनियक' गाने का खुमार, पोस्ट शेयर कर लिखा- यो यो हनी सिंह फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed