फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aksar 2 Official Trailer, Latest Bollywood Movie 2017, Zarine Khan, Gautam Rode

'अक्सर 2' का ट्रेलर रिलीज, बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं जरीन खान

Mon, 28 Aug 2017 09:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Mon, 28 Aug 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
Aksar 2 Official Trailer, Latest Bollywood Movie 2017, Zarine Khan, Gautam Rode
अक्सर 2 - फोटो : Aksar 2 Official Trailer
साल 2006 में आई बॉलीवुड फिल्म 'अक्सर' काफी सफल रही थी। उसके गाने तो सबकी जुबान पर थे। अब 11 सालों बाद 'अक्सर' का सीक्वल 'अक्सर 2' आ रहा है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें टेलीविजन के चर्चित अभिनेता गौतम रोडे और बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस जरीन खान लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बदल गया अक्षय कुमार की 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' का नाम
विज्ञापन


'लव, सेक्स और धोखा' जैसे बोल्ड सब्जेक्ट को बॉलीवुड फिल्म मेकर्स लगातार उठाते रहे हैं। इसी कड़ी में ये अगली फिल्म है। 'अक्सर' फिल्म में हिमेश रेशमिया की आवाज में आया गाना 'झलक दिखला' काफी समय तक बड़ा चार्टबस्टर साबित हुआ था। 'अक्सर' फिल्म में इमरान हाशमी और उदिता गोस्वामी के हॉट सीन्स ने जमकर चर्चा बटोरी थी, तो 'अक्सर 2' के ट्रेलर में भी खासी बोल्डनेस दिख रही है। 'अक्सर 2' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर टिप्स ने जारी किया है। जिसमें अभिनव शुक्ला भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन अनंत महादेवन ही कर रहे हैं। उन्होंने ही 'अक्सर' फिल्म भी बनाई थी। इस फिल्म की कहानी के साथ ही प्रोड्यूसर भी अनंत ही हैं। फिल्म में म्यूजिक मिथून ने दिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed