फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akashdeep Sabir is all set to helm feature film Postman based on the true story of postman Umakant Mishra

Akashdeep Sabir: आकाशदीप साबिर ने फिल्म 'पोस्टमैन' के लिए कसी कमर, डाकिया की सच्ची कहानी पर होगी आधारित

Mon, 19 Jun 2023 09:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 Jun 2023 09:44 PM IST
सार

बता दें कि कानपुर में 57 रुपये के गबन के आरोप से पोस्टमैन उमाकांत मिश्रा को बाइज्जत बरी होने में करीब 29 साल का लंबा वक्त लगा।

विज्ञापन
Akashdeep Sabir is all set to helm feature film Postman based on the true story of postman Umakant Mishra
आकाशदीप साबिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर-डायरेक्टर आकाशदीप साबिर जल्द ही एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम होगा 'पोस्टमैन'। यह फिल्म पोस्टमैन उमाकांत मिश्रा की वास्तविक कहानी पर आधारित होगी। डाकिया उमाकांत मिश्रा पर कानपुर के जिला मुराद में राजेंद्र नगर डाकघर से 57 रुपये चोरी करने का आरोप लगाया गया था। मामला कोर्ट तक पहुंचा था और तीन सौ से अधिक तारीखों के बाद 2013 में उमाकांत मिश्रा निर्दोष साबित हुए। अब उन पर फिल्म बन रही है।

विज्ञापन


यह होगी फिल्म की कहानी
बता दें कि कानपुर में 57 रुपये के गबन के आरोप से पोस्टमैन उमाकांत मिश्रा को बाइज्जत बरी होने में करीब 29 साल का लंबा वक्त लगा। इतने वर्षों तक खिंचे इस मुकदमे में गवाह न होने पर आखिरकार कोर्ट को उन्हें बाइज्जत बरी करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुकदमे पर मिश्रा के करीब 17 हजार रुपये भी खर्च हो गए। इस फिल्म में मिश्रा के साथ हुए अन्याय को दिखाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'आदिपुरुष' विवाद के बीच मुंतशिर को मिली सुरक्षा और 'द क्रू' में कपिल की एंट्री, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाशदीप ने किए सवाल
इस मामले को लेकर आकाशदीप सवाल करते हैं कि 'किसी को निर्दोष साबित होने में इतना लंबा वक्त लग रहा है। किसी व्यक्ति को सॉरी कहने में आप उससे दोहरे आजीवन कारावास की बराबर इंतजार करा रहे हैं। न्याय विभाग ने उनके साथ जो हैरान करने वाला अन्याय किया उसी पर फिल्म आधारित है। 
Lokesh Kanagaraj: सिनेमा को जल्द ही अलविदा कहेंगे लोकेश कनगराज? 'लियो' डायरेक्टर का चौंकाने वाला खुलासा

ये सितारे आएंगे नजर!
आकाशदीप ने कहा, 'जब से मैंने उनकी रिहाई की खबर देखी और उनकी कहानी पढ़ी तो मैं हैरान रह गया कि उन 29 वर्षों में क्या हुआ था? यह कहानी बताई जानी चाहिए। कानपुर के एक छोटे से गांव की सड़कों पर एक छोटी सी झोपड़ी में रहने वाले गरीब डाकिया को खोजने में मुझे तीन साल लग गए। एक गरीब और निर्दोष व्यक्ति को लड़ना पड़ता है तो क्या होता है, यह अविश्वसनीय है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय राज, दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। हालांकि, फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी की बेहतरीन एक्टिंग का राज है वोडका शॉट? एक्टर ने बड़े बयान से किया हर किसी को शॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed