{"_id":"59b512ea4f1c1bf37f8b5942","slug":"ajith-kumar-suffered-a-severe-shoulder-injury-during-shooting-for-his-film-vivegam","type":"story","status":"publish","title_hn":"'विवेगम' के अजीत कुमार को शूटिंग दौरान लगी थी चोट,डॉक्टरों ने दी थी ये सलाह ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'विवेगम' के अजीत कुमार को शूटिंग दौरान लगी थी चोट,डॉक्टरों ने दी थी ये सलाह
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Sun, 10 Sep 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
vivegam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'150 करोड़' के क्लब में शामिल होने वाली अजीत कुमार की फिल्म ‘विवेगम’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में अजीत कुमार, काजल अग्रवाल, विवेक ओबरॉय और अक्षरा हासन अहम भूमिकाओं में हैं। हालांकि इस एक्शन फिल्म के पीछे कितनी मेहनत की गई ये शायद ही कोई फैन जानता होगा।
पढ़ें- चंकी पांडे की बेटी अनन्या की ये हॉट तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान लीड रोल करने वाले अजीत कुमार अपने कंधे की चोट से काफी परेशान थे। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें 45 दिन तक आराम करने की सलाह दी थी। बावजूद इसके अजीत ने अपनी शूटिंग बीच में नहीं छोड़ी। इतना ही नहीं अजीत ने अपनी फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की जिसका रिजल्ट भी दर्शकों के सामने है। बता दें अजीत को अपनी इस चोट के लिए सर्जरी भी करवानी पड़ी थी। खबरों की मानें तो अजीत अब अपनी चोट से उबर रहे हैं।
विज्ञापन
अजीत कुमार की इस फिल्म में दर्शकों ने उनके काम को बेहद सराहा। 'विवेगम' थाला अजीत की 57वीं फिल्म है लेकिन फिल्म के डायरेक्टर शिवा के साथ उनकी ये तीसरी फिल्म है। ‘वीरम’, ‘वेधालम’ के बाद अजीत और शिव ने ‘विवेगम’ में तीसरी बार एक साथ काम किया हैं। उनकी ये दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी।
फिल्म 'विवेगम' के साथ विवेक ओबरॉय ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रवीचंदर ने दिया है। गौरतलब है फिल्म में अजीत ने एक खुफिया एजेंट का किरदार निभाया है।