फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn Top 5 Opening Films Singham Again Singham Returns Golmaal Again Total Dhamaal Drishyam 2 Shaitaan

Ajay Devgn: अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली शीर्ष पांच फिल्में, सूची में कौन से नंबर पर सिंघम अगेन?

Sun, 03 Nov 2024 12:20 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Nov 2024 12:20 AM IST
सार

अजय देवगन की सिंघम अगेन उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। हालांकि, फिल्म के कमाई के आंकड़े किसी भी तरह से संतोषजनक नहीं कहे जा सकते है।

विज्ञापन
Ajay Devgn Top 5 Opening Films Singham Again Singham Returns Golmaal Again Total Dhamaal Drishyam 2  Shaitaan
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन टिकट खिड़की पर यह फिल्म बंपर ओपनिंग लेने में कामयाब नहीं रही। 350 करोड़ के आस-पास के बजट से बनकर तैयार हुई यह फिल्म पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर सकी। सिंघम अगेन भले ही बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सबसे बड़ी शुरुआत करने वाली फिल्म बन चुकी हो, लेकिन बड़े बजट की वजह से इसे संतोषजनक नहीं माना जा सकता। इस फिल्म की लगातार हो रही चर्चाओं के बीच आज हम आपको अजय देवगन की उन पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिंघम अगेन से पहले उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई हैं। 

विज्ञापन

Ajay Devgn Top 5 Opening Films Singham Again Singham Returns Golmaal Again Total Dhamaal Drishyam 2  Shaitaan
सिंघम रिटर्न्स - फोटो : यूट्यूब
सिंघम रिटर्न्स 

अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न्स उनके करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही टिकट खिड़की पर धमाल मचा दिया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 32.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ajay Devgn Top 5 Opening Films Singham Again Singham Returns Golmaal Again Total Dhamaal Drishyam 2  Shaitaan
गोलमाल अगेन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
गोलमाल अगेन

रोहित शेट्टी के साथ मिलकर अजय देवगन ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्म गोलमाल अगेन उन्हीं में से एक है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। साल 2017 में रिलीज हुई यह फिल्म टिकट खिड़की पर 30.14 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में कामयाब रही थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 205.69 करोड़ था। इसे बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट घोषित किया गया था। 

विज्ञापन

Ajay Devgn Top 5 Opening Films Singham Again Singham Returns Golmaal Again Total Dhamaal Drishyam 2  Shaitaan
टोटल धमाल - फोटो : यूट्यूब
टोटल धमाल

इस सूची में निर्देशन इंद्र कुमार की फिल्म टोटल धमाल का नाम भी शामिल है। मल्टीस्टारर इस फिल्म में अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। साल 2019 में आई इस फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 154.23 करोड़ रुपये का कारोबार कर हिट का तमगा हासिल किया था। 

Ajay Devgn Top 5 Opening Films Singham Again Singham Returns Golmaal Again Total Dhamaal Drishyam 2  Shaitaan
दृश्यम 2 - फोटो : यूट्यूब
दृश्यम 2

फिल्म दृश्यम 2 अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर धमाल मचाया था। पहले दिन इस फिल्म ने 15.38 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, 240.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Ajay Devgn Top 5 Opening Films Singham Again Singham Returns Golmaal Again Total Dhamaal Drishyam 2  Shaitaan
फिल्म 'शैतान' - फोटो : सोशल मीडिया
शैतान

इस साल अजय देवगन की फिल्म शैतान भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी। हालांकि, फिल्म की कमाई टिकट खिड़की पर संतोषजनक रही थी। पहले दिन इस फिल्म ने 15.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 149.49 करोड़ रुपये रहा था।
Taapsee Pannu: मनमर्जियां के लिए कनिका ढिल्लों की पहली पसंद रहीं तापसी पन्नू, ऐसे किया कास्ट, बताया किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed