{"_id":"9e0b249e-4740-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ajay-devgn-to-play-kejriwal-in-prakash-jha-s-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल बनेंगे अजय देवगन, अन्ना बनेंगे अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केजरीवाल बनेंगे अजय देवगन, अन्ना बनेंगे अमिताभ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 16 Dec 2012 10:52 AM IST
विज्ञापन
'आरक्षण', 'राजनीति' और 'चक्रव्यूह' जैसी समसामयिक फिल्म बनाने के बाद प्रकाश झा अब 'सत्याग्रह' फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म की परिकल्पना अन्ना के आंदोलन से उपजी है। इस फिल्म के लिए कलाकारों का चयन हो गया है। अन्ना हजारे की भूमिका अमिताभ बच्चन निभाएंगे और अनशन में अन्ना के करीबी रहे अरविंद केजरीवाल की भूमिका अजय देवगन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म की शूटिंग 26 जनवरी से भोपाल में शुरू हो जाएगी। शूटिंग फटाफट निपटाकर इस फिल्म को 15 अगस्त को रिलीज करने की योजना है। इस फिल्म का सबसे ताजा घटनाक्रम यह है कि इस फिल्म में अजय देवगन को जोडा गया है जो इसमें अरविन्द केजरीवाल की भूमिका को परदे पर जीवित करेंगे। अभी तक इस रोल के लिए किसी भी कलाकार से बात नहीं की गई थी।
विज्ञापन
अजय देवगन, 'गंगाजल', 'अपहरण' और 'राजनीति' के बाद एक बार फिर प्रकाश झा के साथ काम करेंगे। चूंकि जंतर-मंतर और रामलीला मैदान पर हुआ पूरा आंदोलन अन्ना के इर्द-गिर्द ही रहा है इसलिए फिल्म में लीड रोल में अमिताभ्ा बच्च्न ही होंगे। अपनी फिल्मों के किरदारों के लिए हर बार वर्कशॉप आयोजित करने वाले प्रकाश झा 'सत्याग्रह' के लिए किसी प्रकार की वर्कशॉप आयोजित नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम सिर्फ अन्ना व केजरीवाल से जुड़े हुए समाचारों को ध्यान से पढ रहे हैं। बतौर अभिनेता अजय देवगन जैसे सितारे के लिए इस तरह की भूमिका के लिए किसी वर्कशॉप की आवश्यकता नहीं है। वह वास्तव में सम्पूर्ण अभिनेता है।