{"_id":"a425c326-7665-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"ajay-devgn-starts-shooting-for-satyagraha","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सत्याग्रह' की शूटिंग शुरू, 15 अगस्त को होगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सत्याग्रह' की शूटिंग शुरू, 15 अगस्त को होगी रिलीज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Feb 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने फिल्मकार प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग शुरू कर दी है। देश की आतंरिक राजनीति और सामाजिक आंदोलनों पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग भोपाल में शुरू हो गयी है।
विज्ञापन
अगस्त 2011 में हुए अन्ना आंदोलन पर आधारित फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिकाएं हैं। अजय देवगन इस फिल्म में अरविंद केजरीवाल और अमिताभ बच्चन अन्ना हजारे के किरदार में दिखेंगे। सबसे पहले फिल्म के वह हिस्से शूट किये जा रहे हैं जिसमें अजय देगवन के अकेले के सीन है।
विज्ञापन
अजय देवगन की फिल्म 'हिम्मतवाला' मार्च के अंत में रिलीज हो रही है। मार्च के मध्य से अजय इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगे। इसलिए अजय चाहते हैं कि वह मार्च के पहले-पहले वह इस फिल्म के वह हिस्से शूट कर लें जिसमें वह अकेले हैं।
विज्ञापन
'सत्याग्रह' में अजय और अमिताभ बच्चन के अलावा करीना कपूर, अर्जुन रामपाल और मनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। 'सत्याग्रह' के पहले अजय देवगन की 'हिम्मतवाला' रिलीज होगी। साजिद खान की यह फिल्म 1983 में इसी नाम से बनी फिल्म का नया संस्करण है।